News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीएम योगी का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, रिश्वत लेने के आरोपी CO को डिमोट कर बनाया सिपाही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 2, 2022  |  12:07 PM

759 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएम योगी का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, रिश्वत लेने के आरोपी CO को डिमोट कर बनाया सिपाही

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने बड़ा प्रहार किया है और भ्रष्टाचार में लिप्त सीओ को सिपाही के पद पर डिमोट कर दिया है. सीएम योगी ने रिश्वत लेने के आरोप में क्षेत्राधिकारी को सिपाही बनाने का निर्देश दिया है.

आपके लिए और..- मोबाइल चोरी, यूपीआई पिन रीसेट और फिर ऑनलाइन खरीदारी—8.70 लाख...

रामपुर में रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया

रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम किशोर शर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ा गया था. राम किशोर शर्मा साल 2021 में रामपुर ने तैनात थे, जहां पर रिश्वत के मामले में प्रशासनिक आधार पर तबादला हुआ और जांच में दोषी पाए गए. मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें सीओ को पद से हटा दिया था और मामले की जांच के आदेश दिए थे. इस समय वो जालौन पीटीसी में तैनात हैं.

भ्रष्टाचार पर CM योगी का बड़ा प्रहार

अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस मामले में बड़ा एक्शन लिया है और सीएम योगी ने रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम किशोर शर्मा को सिपाही बनाने का निर्देश दिया है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय ने राम किशोर शर्मा को डिमोट किए जाने की जानकारी ट्वीट कर दी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति : बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कहते आए हैं. अब रामपुर के तत्कालीन क्षेत्राधिकारी राम किशोर शर्मा के खिलाफ एक्शन को एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking