News Addaa WhatsApp Group

तमकुहीराज के चुनावी गणित में बुरी तरह घिर गये है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2022  |  3:39 PM

1,510 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज के चुनावी गणित में बुरी तरह घिर गये है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष
  • चुनावी मैदान में सपा-भाजपा में बन रही सीधी टक्कर
  • बसपा को कम आंकना हो सकती है भूल
  • 331 तमकुहीराज विधानसभा

अशोक कुमार मिश्र/न्यूज अड्डा

तमकुहीराज/कुशीनगर। वैसे तो चुनाव क्रिकेट के खेल की तरह है, कब किसका विकट चटक जाय कहा नहीं जा सकता, लेकिन वर्तमान में जो समीकरण बन रहा, उसके हिसाब से यहां भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा मजबूती से लड़ रही है। विभिन्न दलों द्वारा प्रत्याशी घोषित किये जाने के बाद क्षेत्र के समीकरण में काफी उतार चढ़ाव देखा गया, लेकिन समय के साथ उस पर विराम लग गया। भाजपा प्रत्याशी डॉ. असीम कुमार राय क्षेत्र के लिए नये के बावजूद जबरजस्त प्रचार अभियान और चुनावी मैनेजमेंट के कारण लड़ाई में जीत के समीकरण में आ गये है।

सपा प्रत्याशी डॉ. उदय नारायण गुप्ता क्षेत्र के लिए परिचय के मोहताज नहीं है, लगातार दस वर्ष प्रमुख रहने और क्षेत्र के गांवों के आम आदमी से सीधे जुड़े होने और पार्टी के वोट के समीकरण व वैश्य समाज में मजबूत पकड़ के कारण भाजपा प्रत्याशी से सीधे टक्कर में दिख रहें है। क्षेत्र के लोग भी इस बात पर सहमत दिख रहे कि यहां इस बार भी सीधी टक्कर भाजपा और सपा में हो सकती है, सपा की माने तो क्षेत्र में उनके साथ पंडित नन्दकिशोर मिश्र जैसा एक ऐसा चेहरा है, जो किसी भी समीकरण को ध्वस्त कर उन्हें बड़ी मजबूती दिला सकता है।

वर्तमान विधायक व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू इस बार अपने गढ़ में ही बुरी तरह घिरते दिख रहे है। जिन मतदाताओं एवं समीकरणों के बदौलत वे अपने को अजेय मानते थे, वहीं इस बार टूट गया है। उनके कस्वे के बड़े व्यपारी जो उनके लिए माहौल बनाते थे वे सपा के साथ खड़े नजर आ रहे तो अल्पसंख्यक मतदाता उनके लड़ाई में कमजोर पड़ने के कारण सपा की ओर झुकते स्पष्ट दिख रहें, ऐसे में उन्हें अपने को अजेय बनाने के लिए काफी संघर्ष करने के बाद भी समीकरण साधने में मुश्किलें हो रही है।

बसपा प्रत्याशी संजय गुप्ता नये चेहरा होने के साथ युवा है, लेकिन राजनैतिक अनुभव को देख ऐसा नहीं लगता कि वह किसी भी दल के प्रत्याशी से कमजोर है। लोगों से जुड़ने के तरीके और उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने का ढंग संजय गुप्ता को अल्प समय मे ही इतना प्रभावी बना दिया है कि भाजपा, कांग्रेस और सपा के लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है। जानकार बताते है कि बसपा प्रत्याशी सीधे तौर पर सभी दलों के मतदाताओं को जोड़ने के मुहिम में लगे हुए है।

चुनावी गणित सम्भनाओ और समीकरण पर निर्भर करता है, लेकिन फिलहाल जो समीकरण है, वह सभी दलों के लिए चुनौती खड़ा किये हुए है। अब देखना यह होगा कि कौन सा दल या उसका प्रत्याशी सभी समीकरणों को साधते हुए इस चुनावी समर में अपना परचम लहराता है। वीआईपी पार्टी के डॉ. के के गुप्ता, बाबू सिंह कुशवाहा के पार्टी के मान सिंह चौहान और आप पार्टी के संजय राय की भी चर्चा हो रही है।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking