हेतिमपुर/कसया। अंतराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन स्थली कुशीनगर में देशी -विदेशी सैलानियों के आवागमन व स्कूल -कालेजों के होने से अति व्यस्तम जगह में चिन्हित है l बौद्ध स्थली में बुद्ध के दर्शन व स्कूल कालेज में पढ़ने वाले छात्र -छात्राओं को आने -जाने के लिये हाइबे फोर लेन लाँघ कर जाना पड़ता है, जिससे आये दिन सड़क दुर्घटना के शिकार बच्चे व लोग होते रहते है l कुशीनगर में प्रवेश के लिये या कसया नगर में आने -जाने वाले लोगो को हाइबे फोर लेन जेटी सिंह तिराहा पार करके ही जाना पड़ता है l
इस स्थिति में फोर लेन मार्ग अति व्यस्तम मार्ग होने के कारण सड़क पार करतें समय आये दिन दुर्घटनाये होती रहती है, और लोगो को जाने गवानी पडती हैँ l कुशीनगर व आस -पास के निवासियों द्वारा कई वर्षो से यहाँ फ़लाई ओवर ब्रिज बनाने की मांग चल रही थी l स्थानीय लोगो की मांगो को संज्ञान लेते हुए कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे की पहल पर यहाँ फ़लाई ओवर ब्रिज बनाने की संतुती मिल गया l सांसद श्री दूबे ने कुछ माह पूर्व गोपाल गढ़ और कुशीनगर में ब्रिज का हवन पूजन कर शिलान्यास किया था l
सांसद कुशीनगर की पहल पर पास हुए फ़लाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है l ब्रिज के निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगो में ख़ुशी की लहर है l इस उपलब्धि पर लोग सांसद के प्रति प्रसन्नता व्यक्त कर रहे और कह रहे है कि इस ब्रिज के बन जाने से यहाँ होने वाली दुर्घटनाओ में काफ़ी कमी आयेगी l
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुभाष इंटर कॉलेज बेंदूपार में मतदाता जागरूकता अभियान…
हाटा, कुशीनगर। स्थानीय तहसील के निकटवर्ती ग्राम पंचायत पोखरभिंडा में स्थित नहर का पुल…
कुशीनगर। जनपद के ग्राम सभा शिवपुर बुजुर्ग में संचालित मदरसा वकील वारसी पब्लिक स्कूल…
कुशीनगर। जनपद में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ ही…