News Addaa WhatsApp Group Join करें

दीक्षान्त परेड समारोह रिजर्व पुलिस लाइन् कुशीनगर में हुआ सम्पन्न

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 12, 2022  |  12:15 PM

1,031 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दीक्षान्त परेड समारोह रिजर्व पुलिस लाइन् कुशीनगर में हुआ सम्पन्न WhatsApp
Responsive image
  • अनुशासन किसी के डर से नही,अपितु अपनी अन्तरात्मा से जीवन मे लाना चाहिये :धवल जयसवाल
  • एक सौ पचास रिक्रूट आरक्षियों ने ली भारत की सम्प्रभुता और अखण्डता अक्षुण बनाये रखने की शपथ

कुशीनगर । मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर मे विगत छः माह से आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियो के दीक्षान्त परेड समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा परेड के निरीक्षण के उपरान्त सलामी लिया गया।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

मुख्य अतिथि एसपी धवल जयसवाल द्वारा रिकू्रट आरक्षियों का दीक्षान्त परेड समारोह मे उत्कृष्ट प्रर्दशन करने हेतु प्रशंसा किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त रिकू्रट आरक्षियों को निष्पक्ष, पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं मनोयोग के साथ अपने दाायित्वो के निर्वहन तथा भारत की सम्प्रभुता और अखण्डता अक्षुण बनाये रखने हेतु शपथ दिलाया गया ।

पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल द्वारा इस मौके पर कहा गया कि आज दीक्षान्त परेड समारोह में रिक्रूट आरक्षियों के शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न तथा उत्साहित हूॅ कि उनके द्वारा परेड के माध्यम से अनुशासन का परिचय दिया है तथा इसी प्रकार अपने आगे की नियुक्तियों पर भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करते हुए अपने छः माह के सिखलाई का अनुशासनात्मक परिचय देते रहेंगे। इन्हें भविष्य में कई चुनौतियां मिलेंगी जिन्हें इनके द्वारा स्वीकार करते हुए उन्हें निभाया जायेगा। समस्त रिक्रूट आरक्षियों को अपने सम्बोधन में उनके द्वारा यह भी बताया गया कि अनुशासन किसी के डर से नहीं अपितु अपनी अन्तरआत्मा से अपने जीवन में लाना चाहिए तथा रिक्रूट आरक्षियो के उज्जवल भविष्य की कामना किया गया एवं उन्हे अच्छे टर्न आउट मे रहकर एक अनुशासित एवं प्रशिक्षित बल का आदर्श प्रस्तुत करने तथा आम जनता के साथ सम्मानजनक, मृदुल व्यवहार करने तथा पीङित की बात धैर्यपूर्वक सुनकर, उनकी मदद करने एवं अपराधियो के प्रति काठोर कार्यवाही कर अपने दायित्यो के निर्वहन हेतु कहा गया ।

इस अवसर पर जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य अधि0/कर्म0 उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking