कसया/कुशीनगर। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस विभाग थानाक्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की कवायद आरंभ कर दी है। यह चौकी बन जाने से लोगों को अपनी समस्या लेकर दूर दराज स्थित थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पुलिस चौकी नजदीक होने से अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
थाना क्षेत्र में तीन नई पुलिस चौकियां बनाई जानी प्रस्तावित हैं। जिनके बनाए जाने में आवश्यक कागजात व भूमि आदि के लिए पुलिस प्रशासन को राजस्व विभाग के रिपोर्ट की दरकार है। जिसके लिए मंगलवार को सीओ पीयूषकांत राय ने प्रस्तावित गांवों में भूमि उपलब्ध कराने व उसके रिपोर्ट के लिए एसडीएम वरुण कुमार पांडेय से वार्ता की। जिस पर एसडीएम ने संबंधित गांवों के लेखपालों से आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर देने के लिए निर्देशित दिया है।
कसया थाना क्षेत्र में मौजूदा समय में सिर्फ तीन पुलिस चौकियां हैं। इनमें कुशीनगर पुलिस चौकी, हाइवे पुलिस चौकी व कस्बा पुलिस चौकी शामिल हैं। आबादी व अपराध के बढ़ते क्रम को देखते हुए थाना क्षेत्र के गांव सोहसा मठिया, सपहां व कुड़वा दिलीपनगर में नई पुलिस चौकियां बनाई जानी प्रस्तावित हैं। प्रस्तावित गांवों में पुलिस चौकियां बनने के बाद छह पुलिस चौकी हो जाएंगी। शासन स्तर पर स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
कुशीनगर। किसी भी पुलिस अधिकारी के कार्यकाल का सबसे अहम सवाल यही होता है…
कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…