News Addaa WhatsApp Group Join करें

Rajnath Singh in Tamkuhiraj Vidhansabha/तमकुहीराज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, योगी मंत्रिमंडल पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का कोई दाग! पढ़े पूरी खबर!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 24, 2022  |  2:36 PM

1,567 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Rajnath Singh in Tamkuhiraj Vidhansabha/तमकुहीराज में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले, योगी मंत्रिमंडल पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का कोई दाग! पढ़े पूरी खबर! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । गुरुवार को जनपद के तमकुहीराज विधानसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तमकुही के रामलीला मैैैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की जनता सपा, बसपा और काफी पहले लंबे अर्से तक कांग्रेस का शासन भी देखा है, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा शासनकाल किसी का नहीं रहा. उन्होंने कहा कि योगी के मंत्रिमंडल पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं लगा. देश में अटल जी के नेतृत्व में बेदाग सरकार चली और वर्तमान में साढे़ सात वर्षों से नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है. इस पर भारत ही नहीं दुनिया का कोई व्यक्ति अंगुली उठाकर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं लगा सकता है.

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

कानून व्यवस्था का चुस्त दुरूस्त होना विकास की पहली शर्त होती है। योगी सरकार में गुण्डे माफियाओ की सफाया हो गई औऱ वह, दुबक गये जबकि सपा की सरकार में गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद रहे हैं, हथियार लेकर खुलेआम घूमते थे, कानून-व्यवस्था के हालात ठीक नहीं रहे।रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान की ऐसी पार्टी है जो आपके भरोसे को टूटने नही देगी।भाजपा जो कहती है उसे करके दिखाती है।उन्होंने कहा कि हम जनता के आंखों में धूल झोकने का कार्य नही करते है।हमारी पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो हम काश्मीर से धारा 370 हटाये।परिस्थितियां अनुकूल हुई राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया। योगी सरकार में अर्थ व्यवस्था का आकार दुगुनी हुई है। उन्होंने कहा कि हर जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा। उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड,आवास, किसान सम्मान निधि के छह हजार रुपया सालाना सरकार दे रही है।उन्होंने बीच-बीच में लोगों से सरकार की योजनाओं के विषय में भी हामी भरवाते रहे। गांव-गांव में नल लगना प्रारंभ हो गया है कि नहीं हुआ है ?

सिंह ने कहा कि सपा सरकार में माफियाओं का बोलबाला व अराजकता का माहौल रहा। चुटकी बजाते-बजाते ही बड़े से बड़े अधिकारियों का तबादला करा देते थे। माफिया जिस अधिकारी को चाहते थे ट्रांसफर करा देते थे।सिंह ने ना सिर्फ उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के विकास कार्यों और उपलब्धियों को गिनवाया बल्कि विपक्ष पर भी करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनती है तो होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलिंडर दिया जायेगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि लक्ष्मी ना तो साइकिल पर आती हैं, ना हाथी पर आती हैं ना हाथ पर आती हैं, लक्ष्मी तो सिर्फ कमल पर आती है। रक्षा मंत्री सिंह ने गलवान घाटी में भारतीय सेना पर हुए हमले का जिक्र किया और कहा कि मैं सारी विरोधी पार्टियों से कहूँगा कि देश के मान, सम्मान और स्वाभिमान के प्रश्न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि सारे दलों को अपने आपसी मतभेद भुलाकर एक जुट हो जाना चाहिए । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-पीएम मोदी ही सच्चे समाजवादीहै। भाजपा केे दिग्गज नेता व देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा को समाजवाद छू तक नहीं गया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार हर मोर्चे पर प्रभावी कार्यवाही की है।सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े सात वर्षों के कार्यकाल में अन्तर्राष्ट्रीय जगत में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।पहले भारत को गंभीरता से नही लिया जाता है अब भारत की छोटी से छोटी बातों पर विशेष ध्यान रहता है।उन्होंने कहा कि हम भारत माता का मस्तक किसी भी सूरत में झुकने नही देगें ।

सिंह तमकुहीराज विधानसभा के भाजपा गठबंधन, निषाद पार्टी के प्रत्याशी असीम कुमार राय को जिताने के लिए लोगों से हामी भरवाई और पूरी तरह जीत के प्रति आश्वस्त होते हुए कहा कि जब भी यहाँ अपना सभा करता हूँ विजय श्री हासिल होता है। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन यानि मोदी का विजन एवं योगी का मिशन तथा जनता का पार्टीपीटिशन के जरिए प्रदेश का विकास होगा। उन्होंने अपने सम्बोधन में कई बार तारीफ की।

कार्यक्रम को सांसद देवरिया रामपति राम त्रिपाठी, पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र, प्रत्याशी असीम कुमार राय, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र सम्बोधित किये वही स्वागत भाषण में पूर्व मंत्री डॉ पी के राय, पूर्व मंत्री जगदीश मिश्र उर्फ बाल्टी बाबा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही, रेमश सिंह उर्फ ओसियर सिंह, अजय राय, जिला मंत्री रामसागर जी, दीपक पटेल, संचालन भाजपा नेता अतुल श्रीवास्तव ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking