News Addaa WhatsApp Group

कप्तानगंज: हापुड़ में हुए लाठीचार्ज को लेकर वकीलों का प्रदर्शन:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 1, 2023  |  7:42 PM

12 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कप्तानगंज: हापुड़ में हुए लाठीचार्ज को लेकर वकीलों का प्रदर्शन:एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी

कप्तानगंज/कुशीनगर। हापुड़ व गाजियाबाद में बेकसूर अधिवक्ता समाज पर हुए पुलिसिया बर्बरता और लाठीचार्ज को लेकर कप्तानगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन व नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी कप्तानगंज व्यास नारायण उमराव को सौंपकर घटना के दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही कि मांग किया।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

मालूम हो कि शुक्रवार को तहसील कप्तानगंज के अधिवक्ताओं ने उक्त घटना को लेकर बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर सूबे के अधिवक्ता गण आंदोलन कर सड़क पर उतर गए हैं। उक्त घटनाओं ने अधिवक्ता समाज को झकझोर कर रख दिया है। अब अधिवक्ता गण आर पार कर दोषियों को सजा दिलाने में एकजुट हो गए हैं। इसी क्रम में तहसील कप्तानगंज में शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा‌।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष रामप्रताप सिंह, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी,परमहंस प्रसाद, विनोद कुमार मिश्र, हीरा पाण्डेय,जयप्रकाश नारायण पाण्डेय, राज नन्दन लाल श्रीवास्तव,शैलेश प्रताप सिंह,देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, दीनानाथ शर्मा,नन्दलाल प्रसाद,दिनेश राव, उमेश दुवे,आशुतोष कुमार,अमरनाथ शुक्ल, अभिनेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, इन्द्रेश यादव,दारा यादव, सनी विश्वकर्मा सहित अधिवक्ता गण भारी संख्या में उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking