News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: 17 साल की पोती ने जींस पहना तो दादा ने पीट-पीटकर हत्या करा दी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 23, 2021  |  10:52 AM

1,404 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: 17 साल की पोती ने जींस पहना तो दादा ने पीट-पीटकर हत्या करा दी

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव से निहायत ही शर्मनाक खबर है. इस गांव में जींस-टॉप पहनने की जिद करने पर एक किशोरी को उसके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर कत्ल कर दिया है. इल्जाम है कि परिजनों ने तरकुलवा थाना अंतर्गत देवरिया-कसया रोड पर पटनवा पुल से उस लड़की की लाश को फेंक कर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लाश पुल की रेलिंग में फंस गया, जिससे मामले का भांडा फूट गया. महुआडीह थाना प्रभारी राम मोहन सिंह ने जुमेरात को बताया कि मृत लड़की का नाम नेहा पासवान (17) और उसके पिता का नाम अमरनाथ पासवान है. ये लोग सवरेजी खर्ग गांव के रहने वाले हैं.

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या...

पिटाई के दौरान सिर में लगी चोट से हुई मौत
इल्जाम के मुताबिक कथित रूप से जींस और टॉप पहनने की जिद करने पर लड़की के परिवार वालों ने सोमवार को उसकी बुरी तरह से पिटाई की थी. पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) यश त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की मां की जानिब से मिली तहरीर में कहा गया है कि किशोरी के जींस-टॉप पहनने की वजह से ही उसके साथ मारपीट हुई, और उसी दौरान चोट लगने से सिर की हड्डी टूट गई और उसकी मौत हो गई. त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है.

चाचा और दादा-दादी अक्सर लड़की के पहनावे पर करते थे ऐतराज
इससे पहले लड़की के भाई विवेक ने नामा निगारों को बताया था कि उसके चाचा और दादा-दादी ने उसकी बहन के कपड़े पहनने के ढंग से नाराज होकर उसे मारा-पीटा था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी. विवेक के मुताबिक, नेहा को पीटते वक्त उसके चाचा और दादा-दादी उसे लगातार अपशब्द कह रहे थे. वे अक्सर नेहा के जींस पहनने को लेकर ऐतराज करते थे और उस दिन भी उन्होंने उसे जींस पहनने से कई बार रोका था.

पुलिस को जिंस पहनने की कहानी पर संदेह
हालांकि थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि जींस पहनने की जिद पर परिवार के सदस्यों के नाराज होने की कहानी बहुत आश्वस्त करने वाली नहीं है. घटना का कारण कुछ और प्रतीत हो रहा है जिसे परिजन छिपाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही हम घटना की हकीकत तक पहुंचकर इसकी वजह का खुलासा करेंगे.

दादा-दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
थाना प्रभारी ने बताया कि मां ने बच्ची के दादा-दादी परमहंस और भगवान देवी और टेंपो चालक हसनैन समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दी है जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 302 (हत्या की सजा) और 201 (अपराध के सबूत मिटाना) सहित अन्य में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि टेंपो चालक और दादा-दादी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन…

नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल
नेपाल में मानव तस्करी और देह व्यापार मामले में पांच गिरफ्तार, तीन बगहा और एक यूपी निवासी भी शामिल

आपके लिए और..- “हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना का ‘राज’…! जांच या... खड्डा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking