News Addaa WhatsApp Group Join करें

लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, दुकानदार ने कर्ज से बचने के लिए करा ली लूट

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 24, 2022  |  7:57 PM

1,267 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
लूट की घटना का हुआ सफल अनावरण, दुकानदार ने कर्ज से बचने के लिए करा ली लूट WhatsApp
Responsive image
  • देवरिया कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कामयाबी
  • लूट के समस्त जेवरात कीमत तेरह लाख पचास हजार मय मोटरसाइकिल व असलहे के साथ तीनअभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया। पिछले 19 जनवरीको रूद्रपुर मोड़ लक्ष्मी नारायण मन्दिर के पास स्थित गीता ज्वैलर्स में अज्ञात अभियुक्तों द्वारा लूट की घटना कारित किया गया, जिसके संबन्ध में वादी सूरज वर्मा पुत्र मुन्ना वर्मा निवासी-मलकौली थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-70/2022 धारा-392,506 भादंसं का अभियोग अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है। *पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक देवरिया राजेश कुमार सोनकर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी के नेतृत्व में आज* दिनांक 24.01.2022 को *प्रभारी एसओजी व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुज कुमार सिंह मय हमराही अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि* मुखबिर की सूचना पर कतरारी चौराहे के पास से सूरज वर्मा पुत्र मुन्ना एवं उसके भाई अजय वर्मा को हिरासत में लेते हुए सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज आदि के आधार पर कड़ाई से पूॅछ-तॉछ करने पर उनके द्वारा बताया गया तथ्य चौकन्ने वाले रहा।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

आप भी पढ़े क्या थी घटना: दोनो भाइयों के ऊपर कर्ज काफी हो गया था तथा कर्जदारों द्वारा रूपये मांगने से परेशान होकर हम दोनों भाइयों ने अपने मित्र शुभम मौर्य पुत्र मुन्ना मौर्य उर्फ चन्द्रशेखर मौर्य निवासी-गुदरी थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया के साथ मिलकर अपने सोने की दुकान में लूट की घटना कारित किये जाने की योजना बनाई गयी। योजनापूर्ण तरिके से शुभम मौर्य अपनी अपाची मोटरसाइकिल से दिनांक 19.01.2022 को मेरी दुकान पर आया तथा उसके द्वारा पिस्टल दिखाने पर मेरे द्वारा सारे जेवरात बोरे में भर कर उसे दे दिया गया। तत्पश्चात मेरे व मेरे भाई द्वारा जिससे रूपये उधार लिये गये थे उन्हें फोन कर के बताये कि दुकान में लूट हो गयी है। जिसके पश्चात पुलिस को सूचना दिया गया। हम लोग अपने खर्चे के लिए शुभम मौर्य उपरोक्त से कुछ जेवरात लेकर आये हैं। पुलिस टीम द्वारा दोनों भाइयों के पास से करीब 50 हजार रूपये के जेवरात बरामद हुए। उनकी निशानदेही पर अभियुक्त शुभम मौर्य उपरोक्त को उसके घर ग्राम गुदरी से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल यूपी.52.एएस.5044 एवं पिस्टल, 2 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त द्वारा लूट के जेवरात जो अपने घर में छिपाकर रखा था पुलिस टीम द्वारा बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा बरामद लूट के जेवरात, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, पिस्टल व कारतूस को कब्जे में लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना कोतवाली पर लूट के संबन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0-70/2022 धारा-392,506 भादंसं का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः

01.सूरज वर्मा पुत्र मुन्ना वर्मा निवासी-मलकौली थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया,
02.अजय वर्मा पुत्र मुन्ना वर्मा निवासी-मलकौली थाना-कोतवाली जनपद-देवरिया,
03.शुभम मौर्य पुत्र मुन्ना मौर्य उर्फ चन्द्रशेखर निवासी-गुदरी थाना-रामपुर कारखाना जनपद-देवरिया,

बरामदगी का विवरणः

01.लूट के कुल जेवरात कीमत 13 लाख 50 हजार रूपये।
02.लूट में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल,
03.लूट में प्रयुक्त 01 पिस्टल व 02 अदद जिंदा कारतूस।

गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-

01.प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह थाना कोतवाली,
02.उ0नि0 अनिल कुमार यादव प्रभारी एसओजी देवरिया,
03.उ0नि0 गोपाल प्रसाद एसओजी देवरिया
04.उ0नि0 सादिक परवेज एसओजी देवरिया,
05.उ0नि0 महेन्द्र कुमार थाना कोतवाली देवरिया,
06.उ0नि0 संजय यादव थाना कोतवाली देवरिया
07.उ0नि0 संदीप सिंह थाना कोतवाली देवरिया
08.मु0आ0 योगेन्द्र कुमार एसओजी देवरिया,
09.मु0आ0 धन्नजय श्रीवास्तव एसओजी देवरिया,
10.मु0आ0 शशिकान्त राय एसओजी देवरिया,
11.कां0 राहुल सिंह सर्विलांस टीम देवरिया,
12.कां0 विमलेश सिंह सर्विलांस टीम देवरिया,
13.कां0 सुधीर मिश्र सर्विलांस टीम देवरिया,
14.कां0 मेराज खां एसओजी देवरिया,
15.कां0 प्रशान्त शर्मा एसओजी देवरिया,
16़.कां0 दिव्यशंकर राय एसओजी देवरिया,
17.कां0 सुदामा यादव एसओजी देवरिया,
18.कां0 वर्मा प्रजापति थाना कोतवाली देवरिया,
19.कां0 पीयूष सिंह थाना कोतवाली देवरिया
20.कां0 संजय सिंह थाना कोतवाली देवरिया
21.कां0 रितेश सोनकर थाना कोतवाली देवरिया
22.कां0 विजय कुमार थाना कोतवाली देवरिया।

एडीजी ने दिया पुलिस टीम को ईनाम: पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार द्वारा 25,000/-रूपये, पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर द्वारा 20,000/-रूपये एवं पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा 15,000/-रूपये से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking