News Addaa WhatsApp Group

देवरिया: सात मिनट भी नहीं चला सात जन्मों का बंधन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 10, 2021  |  10:51 AM

1,411 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: सात मिनट भी नहीं चला सात जन्मों का बंधन
  • सुराल जाते वक्त दुल्हन ने रुकवाई कार और प्रेमी संग हो गई फरार, दूल्हा करता रहा इंतजार

खबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से है। यहां मायके से विदा होकर एक दुल्हन अपनी ससुराल जा रही थी। अचानक दुल्हन ने बीच रास्ते में कार रुकवाई और अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। दूल्हा गाड़ी में बैठकर अपनी दुल्हन का इंतजार करता रह गया, लेकिन वो वापस लौटकर नहीं आई। वहीं, फिल्मी स्टाइल में हुई इस घटना को लेकर इलाके में लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

आज की हॉट खबर- ओवरब्रिज से कुदी युवती,मौत 

ये मामला देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी भटनी इलाके की एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद इलाके के ही एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का आदर सत्कार किया किया और हिन्दू रीति-रिवाज से शादी संपन्न हुई। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहिता पत्नी के साथ अपने गंतव्य की तरफ जाने लगा।

दुल्हन ने बीच रास्त में अचानक से कार रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह कर चली गई। दूल्हा गाड़ी में बैठकर इंतजार करता रहा, लेकिन काफी देर बाद भी दुल्हन वापस नहीं लौटी। दुल्हन के वापस ना आने पर बराती ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया।

फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त
मेंहदीपुर बालाजी सरकार के भक्ति रस में डूबे भक्त

भजन गायक मुन्ना लाल के भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु कप्तानगंज/बस्ती । विकास खंड…

मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में
मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर से उड़ाए 80 लाख के जेवर, दुकानदार हिरासत में

देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking