News Addaa WhatsApp Group Join करें

देवरिया: ससुराल से भागी युवती पहुंची प्रेमी के घर, ताला बंद करके भागे परिवारवाले! पढ़े पूरी खबर

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 19, 2022  |  12:23 PM

1,168 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवरिया: ससुराल से भागी युवती पहुंची प्रेमी के घर, ताला बंद करके भागे परिवारवाले! पढ़े पूरी खबर

देवरिया। प्रेमिका को छोड़कर प्रेमी फरार हुआ तो वह उसके घर पहुंची गई। युवती घर में घुसी तो प्रेमी के परिवार के लोग घर में ताला बंद कर फरार हो गए। देर रात युवती ने फोन से 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से फाटक तोड़ कर युवती को मुक्त कराया। देवरिया के खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक का पड़ोस की गांव की युवती से प्रेम प्रसंग था। प्रेमिका का आरोप है कि प्रेमी ने उससे एक मंदिर में 1 जुलाई 2019 में शादी की थी।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इसी बीच युवती के परिजनों ने उसकी शादी कर दी। शादी के 10 दिन बाद प्रेमी उसे उसके ससुराल से भगा कर ले गया। उसे अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में लेकर रखा। इस दौरान गर्भवती हुई तो युवक ने माता-पिता के दबाव में उसका चार माह का गर्भपात करा दिया। पिछले दिनों प्रेमी ने अपने मोबाइल से प्रेमिका के सारे फोटो डिलीट कर दिए और कुछ फोटो जला दिए। अपने मोबाइल का सिम भी बदल दिया। प्रेमिका के फोन करने पर प्रेमी फोन नहीं उठा रहा था। इस तरह उसने युवती से सारे संपर्क तोड़ दिए. युवती का कहना है कि उसने युवक से संपर्क करने की काफी कोशिश की, लेकिन जब उसे सफलता नहीं मिली तभी वह युवक के घर आई.

खुखुंदू के थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने कहा, ‘महिला और युवक के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला है. होली के बाद 22 मार्च को दोनों पक्षों को बुलाया गया है. उम्मीद है बातचीत से मामला सुलझ जाएगा.’

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
गौवंश को बचाने तालाब में उतरे युवक की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking