News Addaa WhatsApp Group Join करें

देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की शहादत से युवा पीढ़ी प्रेरणा लें,ऋषि त्रिपाठी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 15, 2026  |  4:55 PM

128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों की शहादत से युवा पीढ़ी प्रेरणा लें,ऋषि त्रिपाठी WhatsApp

हाटा, कुशीनगर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल देखने को मिला। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी *ऋषि त्रिपाठी* ने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और छात्रों को राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

ध्वजारोहण के बाद संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि _”आज के युवा आधुनिक भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहां कर्तव्य सर्वोपरि हो। आज की पीढ़ी के मन में राष्ट्रप्रेम, भारतीय संस्कृति, कर्तव्यबोध और सेवा का संस्कार जितना गहरा होगा, भारत का भविष्य उतना ही उज्ज्वल और सशक्त होगा।”_

उन्होंने कहा कि _”आइए, मिलकर ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प लें, जहाँ शिक्षा के साथ संस्कार और अधिकारों के साथ कर्तव्य भी सर्वोपरि हों।”_

इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिवार, छात्र और अभिभावकों से अपील की कि वे शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास में अपनी भूमिका का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि _”सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय”_ के सिद्धांत पर चलकर ही देश का वास्तविक और समग्र विकास संभव हो पाएगा।

कार्यक्रम में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और देशभक्ति गीतों के साथ 15 अगस्त का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking