News Addaa WhatsApp Group Join करें

नगरपालिका के विकास का ढिढोरा सिर्फ कुशीनगर बुद्धा घाट तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 24, 2022  |  8:58 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नगरपालिका के विकास का ढिढोरा सिर्फ कुशीनगर बुद्धा घाट तक

कसया/कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर अपने कार्यकाल के  पांच वर्ष पूरा होते देख अपने विकास का ढिढोरा पीट रहीं है, जबकि हकीकत कुछ और बयां कर रहीं है l

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

जिस विकास को लेकर नगरपालिका के अधिकारी से लेकर अध्यक्ष यह कहते फिर रहे है कि नगरपालिका कुशीनगर की व्यवस्था व विकास को लेकर कुछ दिन पहले कुशीनगर आये नगर विकास मंत्री ए0के0शर्मा ने खूब तारीफ की है और पीठ थप -थपाई है l इस बात पर नगर की जनता पूछ रहीं है, कि क्या बुद्धा घाट ही नगरपालिका क्षेत्र तक सीमित है? यह तों बौद्ध स्थली होने के कारण पहले से ही यहाँ की व्यवस्थाए सुदृढ़  रहती है l नगरपालिका क्षेत्र के अन्य वार्डो की दुर्दशा क्या है, इस पर जिम्मेदार क्यों नही बोलते है, या मंत्री जी को दिखाते है l इन जगहों पर भी मंत्री जी गौर फरमाये और देखे विकास व साफ सफाई के कार्य l यह वार्ड न.24 सुबाष नगर व वार्ड न.15 वीर सावरकर  नगर का हाल हैl इस वार्ड में शो पीस बने नाले में पानी नही बह रहा, बल्कि पूरी तरह मिट्टी से पटा हुआ है तों कहीं  नालियों में कचड़ा भरा हुआ है l

नालियों की दीवाल पूरी तरह से टूट चूकी है,जिससे  सड़को पर गन्दा बदबूदार  पानी बह रहा है, जबकि यह वार्ड नगरपालिका कार्यालय से बिल्कुल सटा हुआ वार्ड है l यही समस्या नगर के मुख्य  मार्ग के पटारियों पर है, यहाँ  इंटर लॉकिंग पूरी तरह धस व टूट चूकी है, जगह -जगह थोड़ा भी बारिस होने पर खेतो जैसा जल -जमाव होता है l यह समस्या आज की उपज नही है बल्कि पिछले पांच वर्षो से है, जिसपर नगरपालिका द्वारा इस पर अभी तक कोई काम नही हुआ l काश मंत्री जी इसको भी देखकर नगरपालिका की पीठ थपथपाते l 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking