News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 27, 2026  |  11:51 AM

934 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुस्तैद पुलिस, सकुशल मिला मासूम; पुलिस की संवेदनशीलता बनी मिसाल

कुशीनगर/तमकुहीराज। मुहर्रम मेले की भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े चार वर्षीय मासूम को सकुशल उसके परिवार से मिलाकर तमकुहीराज पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। इस मानवीय पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज में आयोजित मुहर्रम मेले के दौरान हमजा पुत्र शुक्रल्लाह कुरैशी उम्र 4 वर्ष निवासी कुरैशी मुहल्ला थाना तमकुहीराज जनपद कुशीनगर मासूम अचानक अपने परिजनों से बिछड़ गया। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के बीच बच्चे के लापता होने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बदहवास होकर मेले के विभिन्न स्थानों पर बच्चे की तलाश करने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामले की सूचना मिलते ही कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी महेश मिश्र ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने अपनी टीम को सक्रिय करते हुए मेले में तैनात पुलिसकर्मियों को बच्चे की पहचान संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई और खोजबीन तेज कर दी। पुलिसकर्मियों ने मेले के विभिन्न हिस्सों में लगातार तलाश अभियान चलाया तथा लोगों से भी जानकारी जुटाई।

लगातार प्रयास और सतर्क निगरानी के चलते देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को सुरक्षित चौकी लाकर उसकी पहचान सुनिश्चित की गई और तत्पश्चात उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
कई घंटों की चिंता और बेचैनी के बाद जब मासूम अपने परिवार के बीच पहुंचा तो परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने चौकी प्रभारी महेश मिश्र तथा उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के कारण ही उनका बच्चा सुरक्षित मिल सका।

इस पूरे घटनाक्रम में चौकी प्रभारी महेश मिश्र की सक्रियता, मानवीय सोच और जिम्मेदार कार्यशैली विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी रही। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी संवेदनशील कार्यवाही से आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है।मुहर्रम मेले के दौरान तमकुहीराज पुलिस द्वारा किया गया यह कार्य न केवल एक परिवार के लिए राहत का कारण बना, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग के रिश्ते को भी और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking