News Addaa WhatsApp Group Join करें

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 7, 2022  |  9:12 PM

778 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा सभी धर्मों के धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक
  • सोशल मीडिया पर रखी जा रही है कडी निगरानी
  • आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर की जा रही है कार्यवाही
  • गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया अमन और शांति का संदेश

कुशीनगर । मंगलवार को शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी एस. राजलिंगम एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण, समस्त पुलिस अधिकारीगण एवं सभी धर्मों धर्मगुरूओं के संग कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। साथ ही उनके द्वारा समस्त धर्म गुरुओं से जनपद के सभी आमजनों को शान्तिपूर्ण एवं भाई-चारे से रहने हेतु जागरुक करने की अपील की गयी और बताया गया कि किसी प्रकार के भ्रामक संदेश प्रसारित ना करें और भ्रामक संदेशन प्राप्त होने पर तुरन्त नजदीकी पुलिस थाना / चौकी को सूचित करें।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रदेश में हुयी कुछ घटनाओं को लेकर शासन के निर्देशानुसार सभी धर्मगुरुओं की मीटिंग आयोजित की गयी थी, जिसमें सभी धर्मगुरुओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार के कारणों से जनपद की शांति व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिये।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking