कसया/कुशीनगर। शुक्रवार को कसया थाना क्षेत्रान्तर्गत जुमे की नमाज के दृष्टिगत डीएम एस. राजलिंगम और एसपी धवल जायसवाल ने कसया में पैदल गस्त किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए अराजकतत्वों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को लोगों को पूरी ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह गंभीर है,इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। इसके बाद उन्होंने धर्म गुरु, ईमाम और स्थानीय लोगों से बात कर अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और आपस में प्रेम और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान सीओ कुंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह,दारोगा विवेक पांडे समेत सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
क्या बोले एसपी: पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है,कोई भी ऐसा काम न करें जिससे सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचे,बताया कि पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है। वाट्सएप,फेसबुक पर किसी तरह का भ्रामक या भड़काउ पोस्ट कदापि न साझा करें।सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बख्शे नहीं जाएंगे,पुलिस इन तत्वों के विरुद्ध सख्ती से पेश आएगी।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह गंभीर है,इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…