News Addaa WhatsApp Group Join करें

डीएम और एसपी ने किया कसया में भ्रमण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 3, 2022  |  4:49 PM

1,419 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डीएम और एसपी ने किया कसया में भ्रमण
  • डीएम और एसपी ने ईद त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत कसया में किया भ्रमण

कसया/कुशीनगर। मंगलवार को कुशीनगर जिले के कसया में जिलाधिकारी एस राजलिंगम व पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा ईद-उल-फितर, अक्षय तृतीया,परशुराम जयंती को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु कसया शहर क्षेत्र में पुलिस बल व अधिकारियों के साथ पैदल गस्त किया गया। पैदल गस्त के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने शासन के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप लोगों से त्योहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु अपील की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये,इस दौरान एसडीएम कसया वरुण कुमार पांडे,सीओ पीयूषकांत राय, थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह,नपा ईओ प्रेमशंकर गुप्ता समेत अन्य शामिल रहे।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

भाई-चारे के साथ ईद मनाने का किया गया अपील: आम जनमानस से संवाद स्थापित करते हुए सभी लोगों से आपसी भाई-चारे के साथ ईद की नमाज़ व अक्षय तृतीया त्योहार, परशुराम जयंती के अवसर पर आपसी समंवय बनाकर त्योहारों को सकुशल व शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कहा गया तथा शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सभी को ईद की नमाज़ ईदगाह/मस्जिद के अन्दर ही अदा करने का निर्देश दिया गया,किसी भी दशा में रोड पर नमाज़ अदा न करने की सख्त हिदायत दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया आदि के माध्यम से कोई भी भ्रामक पोस्ट न डाले जिससे अमन चैन खराब न हो अगर किसी भी व्यक्ति द्वारा भ्रामक पोस्ट डाल कर त्योहारों का माहौल खराब करने की कोशिश करेगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking