News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति के संदर्भ में डीएम ने की समीक्षा बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:23 PM

757 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति के संदर्भ में डीएम ने की समीक्षा बैठक

कुशीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज कुशीनगर के निर्माण के संबंध में एक आवश्यक बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई ।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

बैठक में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य की प्रगति के संदर्भ में समीक्षा की गई। मेडिकल कॉलेज के हो रहे निर्माण कार्य में माह फरवरी 2023 तक के दिये गए लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ण हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली गई । निर्माण कार्य मे हो रही देरी पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर को आगाह किया कि निर्धारित अवधि में यदि कार्य पूर्ण नही हुआ तो पेनाल्टी और बढ़ाई जाएगी, उन्होंने ये भी कहा कि अगले सत्र से मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू हो जानी चाहिए।

जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदाई संस्था द्वारा कार्य में प्रगति,व माहवार दिए गए लक्ष्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण सरकार की महत्वपूर्ण प्राथमिकता वाले कार्यों में शामिल है यदि ससमय कार्य पूर्ण नहीं होगा,तो कक्षाएं कैसे शुरू की जाएंगी। पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा दिये गए निर्देश के क्रम में प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि मानव संसाधन में वृद्धि की गई है तथा कार्य में गति लाकर कार्य पूर्ण कर लिए जायेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के कार्यदायी संस्था निर्माण योजना को सही तरीके से क्रियान्वित करें ताकि एकेडमिक सेशन को समय से शुरू किया जा सके।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, प्रधानाचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, व पीएसपी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अन्य सभी संबंधित गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking