News Addaa WhatsApp Group Join करें

डॉ0 निगम मौर्य ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 30, 2022  |  4:55 PM

427 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
डॉ0 निगम मौर्य ने पौधरोपण संग जन्मोत्सव मनाया
  • बुद्ध पीजी कॉलेज सहायक आचार्य निगम मौर्य ने नयी दिशा की औपचारिक सदस्यता ग्रहण की।

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में डॉ0 निगम मौर्य, सहायक आचार्य, बीएड विभाग, बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर ने महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया और औपचारिक रूप से संस्था की सदस्यता भी ग्रहण की। डॉ0 निगम ने कहा कि आज जहां एक तरफ लोग भौतिकता की चमक में खोए हुए हैं तो वहीं नयी दिशा की टीम पर्यावरण संरक्षण की एक अलख जगाए हुए है और पिछले लंबे समय से संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों से प्रभावित होकर मैं औपचारिक रूप से संस्था से जुड़ रहा हूँ। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ, पुण्यतिथि इन सबको पौधरोपण से जोड़कर संस्था ने एक अलग ही माहौल तैयार किया है और सहज रूप में लोग प्रकृति के निकट आ रहे।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने बताया कि लंबे समय से निगम सर का सानिध्य नयी दिशा परिवार को मिलता रहा है और अब औपचारिक रुप से जुड़ जाने से हम सब अधिक सशक्त होंगे।

इस अवसर पर डॉ0 राजेश जायसवाल, डॉ0 अर्जुन सोनकर, डॉ0 कृष्ण कुमार जायसवाल, राजकिशोर, घनश्याम मिश्र, भीम, संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अमन, ज्ञान प्रकाश सिंह, विकास यादव, राज गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। नयी दिशा परिवार की तरफ से डॉ0 निगम मौर्य भैया को जन्मदिन की व औपचारिक सदस्यता ग्रहण करने की अनंत बधाई व शुभकामनाएं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking