Saturday, 28 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल• हाटा में होगा प्रदेश अध्यक्ष का मेगा स्वागत, युवाओं में जबरदस्त उत्साह• टैबलेट वितरण से विद्यार्थियों को मिलेगी डिजिटल शिक्षा की नई दिशा : सांसद विजय कुमार दुबे• राजकीय महाविद्यालय ढाढ़ा बुजुर्ग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया संविधान गौरव दिवस• कुशीनगर के किसानों के लिए गेहूं के प्रमाणित बीज (Certified Seeds) कहाँ से और सब्सिडी पर कैसे लें? पूरी गाइड 2026-27
Advertisement

पत्रकारिता दिवस पर डा० राजेश मिश्रा ने पत्रकारों को सम्मानित किया

Ved Prakash Mishra
Reported By: Ved Prakash Mishra
May 30, 2024, 8:02 PM IST • अब तक 118 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित मां संतोषी होम्योपैथी क्लिनीक एन एच 28पर स्थित के डाक्टर व समाजसेवी राजेश कुमार मिश्रा के द्वारा पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों की एक बैठक आयोजित की गयी।जिस पर पत्रकारों ने पत्रकारिकता दिवस पर कलम की धार को कुंद न होने देंगें का संकल्प लिया।

इस दौरान डा राजेश कुमार मिश्रा ने कहा की आज पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ है जहां तलवार काम नही करती है वह कलम की धार काम करती हैं।आज लोकतंत्र में अखबार और पत्रकार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।सभी लोग सजग होकर अपने दायित्वों का पालन करे जिससे आम जनमानस को न्याय मिल सके।आज के दौड़ में पत्रकारिता का कार्य दुरुह है लेकिन निस्वार्थ भाव से दायित्व का पालन करने का काम पत्रकार करते हैं। समाज का भी दायित्व बनता है पत्रकारो का मदत करे जिससे समाज में व्याप्त सुसंगति विसंगतियों को दूर करने में पत्रकार अपने दायित्वों का पालन कर सके।

Advertisement

आज समाज में इतना गिरावट आ गया है कि लोग अपने दायित्वों का पालन स्वयं न कर सब जिम्मेदारी पत्रकारों पर छोड़ देते हैं जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक है। पत्रकारिता समाज का आइना होता है जब उस पर धूल जम जाए तो उसे साफ करने का काम समाज के जिम्मेदार लोगों का है। समाज व लोकतंत्र के मजबुती के लिए आम जन को आगे आना होगा।इस दौरान तहसील क्षेत्र के पत्रकार मौजूद रहे।

Ved Prakash Mishra

तहसील प्रभारी हाटा, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

टैग्स: #हाटा
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

संबंधित खबरें

सभी खबरें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi