News Addaa WhatsApp Group Join करें

रामकोला: भाजपा सरकार नहीं देश बनाने के लिए राजनीति करती है- राजनाथ सिंह

Ram Bihari Rao

Reported By:

May 30, 2024  |  8:17 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: भाजपा सरकार नहीं देश बनाने के लिए राजनीति करती है- राजनाथ सिंह
  • डायनासोर की तरह कांग्रेस पार्टी इस धरती से लुप्त हो जाएगी
  • धर्म के आधार पर आरक्षण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे

रामकोला/कुशीनगर । भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जनता के आंखों में धूल झोंक कर नहीं आंखो में आंखे डालकर बात करती है और सरकार नहीं देश को बनाने के लिए राजनीति करती है, 370 का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी जो कहती है उसे पूरा भी करती है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

ये उक्त बातें गुरुवार को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र के रामकोला में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि बार-बार चुनाव होने के कारण आर्थिक क्षति होती है जिसको रोकने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन होना चाहिए। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मै 25 वर्षों से दुनिया के दूसरे देशों में जाता रहा हूँ। पहले जब अंतरराष्ट्रीय मंचों से भारत का संबोधन शुरु होता था तो आधे से ज्यादा लोग मीटिंग हाल से बाहर चले जाते थे लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत बोलता है तो सारी दुनिया कान खोल कर सुनती है।मोदी के नेतृत्व में सारी दुनिया में देश का कद ऊंचा हुआ है। श्री सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के संसद में भारत विश्व का महा शक्तिशाली देश बनने जा रहा है कि आवाज गूंज रही वही अपने देश में विपक्षी पार्टियों को समझ नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी कीमत पर आरक्षण नहीं होने देंगे। रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि 8 वर्षों में धन दौलत के मामले में भारत 11 वें स्थान से दुनिया के पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री दावा कर रहे हैं। सारी दुनिया को यह विश्वास पक्का हो गया है कि आज के ढाई तीन साल बाद यानी 2027 आते-आते अर्थव्यवस्था के मामले में टॉप थ्री कंट्रीज में खड़ा हो जाएगा। जिसमें एक अमेरिका होगा, दूसरा चीन होगा और तीसरा यदि कोई होगा तो भारत होगा। रक्षामंत्री श्री सिंह ने कहा कि मै गणित का विद्यार्थी रहा हूँ। मेरा दावा है कि 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा होगा और 2070 तक भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन जायेगा। बह्मोस अन्य देशों को भी सप्लाई किया जायेगा।

सपा पर हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि सपा समाप्त पार्टी होने जा रही है, दिनो- दिन उसकी हालत पतली होती जा रही है और कांग्रेस पार्टी इस धरती से डायनासोर की तरह लुप्त हो जायेगी। 10 साल बाद बच्चों से कांग्रेस पार्टी के विषय में पूछने पर अनभिज्ञता जतायेंगे। रक्षामंत्री ने राम मन्दिर, तीन तलाक, आतंकवादी गतिविधियों व शिमला का एहसास कराने सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा किया। कहा कि योगी ने उ0प्र0 में तो कमाल ही कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से उत्तर प्रदेश की सरकार चलाई है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कमतर ही होगा। उन्होंने रुस और यूक्रेन युद्ध का भी जिक्र किया और कहा कि साढ़े चार घंटे युद्ध को रोककर वहाँ फंसे 22 हजार छात्रों को भारत लाया गया। यह भारत की ताकत है। लोकसभा प्रत्याशी विजय दूबे को जिताने के लिए कमल पर वोट करने हेतु अपील करते हुए रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज पूरे विश्व के लोग नई सोच के साथ नये भारत का निर्माण होते देख रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अवधेश सिंह ने किया। विशाल जनसभा को राज्य सभा सांसद आर0पी0एन0 सिंह, सांसद विजय कुमार दूबे,पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय, विधायक विनय प्रकाश गोंड, नथुनी कुशवाहा, चनद्रादित्य गोविन्द राव आदि ने सम्बोधित किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह,राजेश्वर सिंह, विधायक मोहन वर्मा, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह, पूर्व विधायक दीपलाल भारती, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, आलोक तिवारी, शिशु गोविन्द राव, मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव,निशांत शुक्ला, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अजय गोविन्द राव,आशुतोष गोविन्द राव, अमित गोविन्द राव, राजेश मिश्रा, दिनेश चन्द,नीरव गोविन्द राव,विनय कुमार शुक्ल, गिरधारी लाल मोदनवाल सहित भारी संख्या में भीषण गर्मी के बावजूद लोगों का जमावड़ा रहा।

जनसभा के दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष हुई बेहोश

जनसभा के दौरान भीषण गर्मी की चपेट में आकर लक्ष्मीगंज मण्डल की महिला मोर्चा अध्यक्ष रेशमा केसरी पत्नी राजन केसरी बेहोश हो गई। तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी ले जाया गया। जहाँ इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण गश आने की वजह से परेशानी हुई थी। अब ठीक है। उपचार के बाद छुट्टी कर दिया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking