कसया/कुशीनगर। पर्यावरण सेवा संस्थान नई दिशा द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान के क्रम में संस्था अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी ने बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के परिसर में पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। पौध रोपण करते डॉ0 सीमा ने कही कि पौधे सृष्टि के आधार हैं। इनसे आध्यात्मिक, भौतिक, मानसिक सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि नयी दिशा का पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान पर्यावरण संरक्षण का एक अनूठा प्रयास है और इससे पर्यावरण का संरक्षण भी सहजता से हो रहा। संस्था सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य डॉ0 अमृतांशु शुक्ल, डॉ0 निगम मौर्य, डॉ0 रेखा त्रिपाठी, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 इन्द्रासन प्रसाद, डॉ0 सत्यप्रकाश, डॉ0 राजेश जायसवाल, डॉ0 कृष्ण कुमार जायसवाल, डॉ0 अर्जुन सोनकर, डॉ0 कमाल हसन, डॉ0 विशेषता मिश्रा, सत्येंद्र कुमार मिश्र, आकाश शर्मा, संजय इत्यादि उपस्थित रहे।
आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…
कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…
बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…