News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में उड़े ड्रोन,छतों पर ‘तीसरी आंख’ ने ईंट-पत्थरो को तलाशा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 16, 2022  |  7:34 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में उड़े ड्रोन,छतों पर ‘तीसरी आंख’ ने ईंट-पत्थरो को तलाशा

कुशीनगर। जुमे की नमाज के बाद कई जगहों पर हुए पत्थरबाजी और दंगे के बाद कुशीनगर पुलिस बृहस्पतिवार को अलर्ट मोड में आ गई । पुलिस किसी भी तरह से शहर का माहौल खराब नहीं होने देना चाहती है.यही वजह है कि पीस कमेटी से अपील करने के साथ पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त करती दिख रही है। बृहस्पतिवार को सुभाष चौक से छावनी में पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद से शहर के संवेदनशील इलाकों में छतों पर ईंट-पत्थर तलाश की है। बीते शुक्रवार को जुमे के नमाज के बाद पत्थरबाजी और दंगे ने कई शहरों की आबोहवा में जहर घोल दिया था.इसमें बुजुर्गों के साथ नौजवान और बच्चे भी सड़क पर गए थे। एसपी धवल जायसवाल की अगुवाई में पुलिस के जवानों ने बृहस्पतिवार को नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानी। इस दौरान एसपी रितेश कुमार सिंह,एसडीम सदर महात्मा सिंह,सीओ कुंदन सिंह, इंस्पेक्टर पडरौना निर्भय कुमार सिंह,सदर तहसीलदार,महिला एसआई निता यादव समेत भारी संख्या में पुलिस जवानों के साथ महिला के जवान मौजूद रहे।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

खुफिया रिपोर्ट पर चौकन्नी हुई पुलिस: खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद कुशीनगर जिले के आलाधिकारियों को चौकन्ना कर दिया.यही वजह है कि ड्रोन कैमरे की मदद से पडरौना शहर के संवेदनशील इलाकों में छतों की निगरानी की और ईंट-पत्थरों की तलाश की। पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर ये मेसेज भी देने की कोशिश की है कि शहर का माहौल बिगाड़ने की साजिश में शामिल होने वालों के साथ पुलिस सख्ती के साथ निपटेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking