News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही : खंड शिक्षा अधिकारी ने मुसहर बस्ती का भ्रमण कर अभिभावकों को किया जागरुक

सुनील नीलम

Reported By:

Jul 24, 2023  |  6:57 PM

184 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही : खंड शिक्षा अधिकारी ने मुसहर बस्ती का भ्रमण कर अभिभावकों को किया जागरुक
  • नामांकन के सापेक्ष कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी, शिक्षकों को दिया निर्देश
  • दुदही विकास खंड का मामला

कुशीनगर। दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा ने सोमवार को निरीक्षण के दौरान मठिया भोकरिया मुसहर बस्ती स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या कम देखकर नाराजगी जताई। शिक्षकों द्वारा यह बताए जाने पर कि अभिभावक पाल्यो के प्रति उदासीन हैं उन्होने बस्ती का भ्रमण कर उपस्थिति एवं नामांकन हेतु अभिभावकों को जागरूक किया।

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

बीईओ ने धर्मपुर न्याय पंचाचत के प्राथमिक विद्यालय नौका टोला, प्राथमिक विद्यालय मठिया भोकरिया, प्राथमिक विद्यालय मठिया भोकरिया पूर्वी ,उच्च प्राथमिक विद्यालय मठिया भोकरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने निपुण मिशन, मिशन कायाकल्प, रंगाई पुताई, शैक्षणिक वातावरण, शिक्षक डायरी, संदर्शिका एवं टीएलएम के प्रयोग, शिक्षण योजना के क्रियान्वयन, एमडीएम योजना आदि जांची। कमी पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों को फटकार लगाई व शीघ्र समस्त कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया।

उन्होने विद्यालय को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाने एवं संदर्शिका, शिक्षक डायरी व टीएलएम का प्रयोग करते हुए शिक्षण योजना के अनुसार शिक्षण कार्य करने को कहा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking