News Addaa WhatsApp Group Join करें

दुदही: जलापूर्ति शुरु कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

सुनील नीलम

Reported By:

Jun 22, 2024  |  7:50 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: जलापूर्ति शुरु कराने के लिए ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन WhatsApp
Responsive image

तुरकपट्टी । दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को शिकायती पत्र सौंप गांव में स्थापित पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरु कराए जाने की मांग की है। विधायक ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कर समस्या का समाधान करने को कहा है।

आपके लिए और..- साइबर ठगों से बचाव के गुर, बेटियों को करियर का...

उक्त गांव निवासी व भाजपा के दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता के साथ मौजूद ग्रामीणों ने विधायक को सौंपे पत्र में लिखा है कि वर्ष 2020 में 18300000 रुपये की लागत से उक्त टंकी का निर्माण शुरु हुआ। तीन वर्ष में टंकी बनकर शुरु हुई तो 16 किमी पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान हजारों जगहों पर पानी लीकेज होने लगा  । लीकेज ठीक न होने के कारण आज तक जलापूर्ति शुरु नहीं हुई।

आइजीआरएस करने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता ने भ्रामक रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। विधायक ने ग्रामीणों के पत्र के सापेक्ष डीएम को इस आशय का पत्र लिखा है कि समस्या के समाधान के लिए संबंधित को निर्देशित करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking