News Addaa WhatsApp Group

ई रिक्शा चालकों ने कप्तानगंज नगर पंचायत प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

Farendra Pandey

Reported By:

Apr 2, 2022  |  6:57 PM

671 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ई रिक्शा चालकों ने कप्तानगंज नगर पंचायत प्रशासन पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

कप्तानगंज/कुशीनगर। ई रिक्शा चालकों ने कप्तानगंज नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को ज्ञापन सौंपा,तथा उत्पीड़न पर रोक लगाने की गुहार लगाई।

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

बतातें चले कि सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बेरोजगार गरीबों को ई- रिक्शा दिया गया था ,जिससे कि वे अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। तबसे लेकर आज तक नगर पंचायत कप्तानगंज में ई-रिक्शा चालकों को कोई भी शुल्क नहीं देना होता था और ना ही उनका किसी प्रकार का स्टैंड लगता था,विगत कुछ दिनों से नगर पंचायत प्रशासन द्वारा ई रिक्शा चालकों से ₹50 पर रिक्शा की वसूली की जा रही है, जिसको लेकर दिन शनिवार को सभी ई रिक्शा चालकों ने तहसील गेट पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंप जिसमें उक्त प्रकरण का उल्लेख था।

ज्ञापन देने वालों में सूरज,विष्णु, संतोष यादव, दीपक नदीम अली, अलीशेर ,तबरेज अहमद ,वीरेंद्र मिश्रा, नंदू ,दूधनाथ, पारस नाथ ,अमर ,अमन, मजहर हुसैन, शाकिर अली ,नगीना ,विरेंदर, राजन खरवार सहित तमाम रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking