News Addaa WhatsApp Group

खबर का असर: तमकुहीराज थाना के चर्चित दो सिपाही हुए लाईन हाजिर

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 28, 2022  |  10:23 PM

2,128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खबर का असर: तमकुहीराज थाना के चर्चित दो सिपाही हुए लाईन हाजिर

कुशीनगर। मिली शिकायतो की जांच के बाद तमकुहीराज थाना पर तैनात चर्चित दो सिपाही को आज लाईन हाजिर होना पड़ा।

बताते चले की अभी एक पखवारे पूर्व विश्वसनीय वेब पोर्टल न्यूज अड्डा ने तमकुहीराज थाना पर तैनात दो सिपाहियो की कारगुजारियो को सार्वजनिक किया था। जिसकी जांच हुई, उसके बाद दोनो सिपाहियो को आज देर शाम पुलिस लाईन बुला लिया गया है।

यह है मामला

हर मर्ज की शर्तिया ईलाज की बात आप जरूर सुने,पढ़े होगे। लेकिन यहा मामला कुछ अलग तरह का है, साहब मेहरबान!तो गदहा पहलवान की कहावत को चिरतार्थ कर रहे हैं तमकुहीराज थाना से संबद्ध सिपाही जी।

बताते चले की नवीन थाना तमकुहीराज को अस्तित्व में आने के बाद पूर्व में तमकुहीराज पुलिस चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी तरयासुजान थाना वापस आ गए। लेकिन कुछ ऐसे पुलिसकर्मी जो तमकुहीराज थाना क्षेत्र में अपने संरक्षण में अवैध कार्यों संचालन किया करते थे। बड़े चालकी से अपने को नवीन थाना तमकुहीराज से संबद्ध करा कर अपने कारोबारों को बेखूबी संचालन जारी रखे हैं। जिसमे आज कल यहां के साहब के कारखास हो कर हर एक मर्ज का शर्तिया उपचार कर रहे हैं। इन सिपाही जी पर साहब की कृपा का काफी असर है। लोक परलोक के नाम से जाने माने जाने वाले लोक सिपाही जी की बिना मर्जी यहां कुछ होने वाला नहीं है। कोई भी कार्य हो इनका सहमत होना ज़रूरी है। हो क्यों नहीं जब साहब मेहरबान !तो गदहा पहलवान।

जानकर लोगो के बातो पर अगर विश्वास करे तो सिपाही जी का रिश्ता हर एक अवैध कार्यों के संचालन करने वाले लोगो से है। जिनकी बेखूबी ईमानदारी से संग्रह करखास लोक जी किया करते हैं।अभी पिछले दिन ओभरलोड बालू लोड गाडियां जीन पर अधिकारियों द्वारा कार्यवाईया की गई थी,उसमे भी सिपाही जी द्वारा खेला होवे। जिसकी शिकायत ऊपर तक लोगो द्वारा किया गया,जिसकी जांच प्रक्रिया अभी भी जारी है। फिर भी सिपाही जी का हौसला बुलंद हैं क्यों की सिपाही जी साहब के परछाई होते है।

बहरहाल सिपाही जी का करस्तानी की शिकायत कुछ जागरूक लोगो ने एडीजी गोरखपुर रेंज अखिल कुमार,पुलिस अधीक्षक कुशीनगर,धवल जयसवाल तक पहुंचाया है। जिसके बाद चर्चित दोनो सिपाही को लाईन हाजिर होना पडा हैं।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking