News Addaa WhatsApp Group Join करें

एंटी करप्सन व विजलेंस द्वारा ट्रैपिंग पर रोक लगाने को लेकर लेखपालों का धरना

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 4, 2025  |  7:14 PM

80 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एंटी करप्सन व विजलेंस द्वारा ट्रैपिंग पर रोक लगाने को लेकर लेखपालों का धरना WhatsApp
Responsive image

कप्तानगंज/कुशीनगर। लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों ने एंटी करप्सन व विजलेंस टीम के ट्रैपिंग पर रोक लगाने को लेकर कप्तानगंज तहसील परिसर में धरना दिया तथा तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

शनिवार को लेखापाल संघ के जिला अध्यक्ष निलेश रंजन राव की उपस्थिति में कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष राहुल सिंह व मंत्री उमेश शाही के नेतृत्व में लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों ने धरना दिया तथा मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार दिनेश कुमार को सौंपकर एंटी करप्सन व विजलेंस टीम द्वारा प्रतिशोध बस की जा रही ट्रैपिंग पर रोक लगायें जाने की मांग की। इनका कहना है हम सभी लेखपाल गणों का संबंध सीधे जनता के दो पक्षों के बीच भूमि विवादों से होता है जबकि दोनों पक्षों को संतुष्ट कर पाना मुश्किल होता है जिसमें असंतुष्ट पक्ष प्रतिशोध बस रिश्वत इत्यादि का आरोप लगाते हुए हम लेखपालों के खिलाफ एंटी करप्सन व विजलेंस टीम द्वारा पकड़वाने की साजिश रचते हैं। जिसका कई लेखपाल व राजस्व निरीक्षक इसका शिकार भी हुए हैं। जिसके वजह से हम लेखपालों पर मानसिक दबाव पड़ता है जिससे निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से कार्य में बाधाएं उत्पन्न होती है।

इस दौरान नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह,राजस्व निरीक्षक, प्रद्युम्न राव,राधेश्याम मणि, ज़ाकिर हुसैन,लेखपाल दिलीप सिंह, सत्येंद्र मल्ल,विचित्र मणि त्रिपाठी, संगम प्रसाद, आशुतोष कुमार, राकेश तिवारी सहित तहसील के अन्य लेखपाल व राजस्व निरीक्षक गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking