News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar Crime News/कुशीनगर:पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, दो गो तस्कर और एक दरोगा घायल, 3 गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 9, 2022  |  11:21 AM

1,626 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर:पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़, दो गो तस्कर और एक दरोगा घायल, 3 गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में शनिवार को सुबह पशु तस्करों और पुलिस टीम में मुठभेड़ हुई है। पुलिस ने एनकाउंटर के बाद तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में दो तस्करो को गोली लगी है. साथ ही तरयासुजान थाना के एक सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह भी घायल हो गये है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

पुलिस नें 3 गौ तस्करों को किया गिरफ्तार: थानाध्यक्ष कपिल देव चौधरी और स्वाट टीम प्रभारी अमित शर्मा की संयुक्त कार्रवाई में तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. जिन्हें तरयासुजान थाना क्षेत्र के चेन पट्टी बंधा के बीच जाने वाले रास्ते से दबोचा गया. गौ तस्कर गडबन्दी कि हुई पुलिस टीम को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरु कर दी, जबाबी फायरिंग में दो पशु तस्करों की पैर में गोली लगी और उन सबका एक साथी को पुलिस टीम ने दबोच लिया है। इस मुठभेड़ में तरयासुजान थाना पर तैनात सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह भी घायल हुए है।

दो आरोपी के पैर में लगी गोली: पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में किए गए जवाबी फायर में दो आरोपी ईमामूल पुत्र अलूमुद्दीन उम्र 21 वर्ष सा0 कनक पीपरा थाना पटहेरवा, कुशीनगर और सलीम साह पुत्र अली मुहम्मद उम्र 26 वर्ष सा0 कनक पीपरा थाना पटहेरवा, कुशीनगर के पैर में गोली लगी जिससे वह मौके पर ही गिर गया. वही उसका साथी सतीश खरवार पुत्र चन्दन उम्र 25 वर्ष सा0 पकईया टोला सिद्धूआ थाना पडरौना जनपद कुशीनगर को खेत में पकड़ लिया गया. इस मुठभेड़ के बाद गौ तस्करों के पास से कई अवैध असलहे और एक पिकअप मवेशी बरामद हुए है.।

इतना सामान बरामद: एसपी धवल जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो गौ तस्कर के पैर में गोली लगी है और सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह भी घायल हुये है. इन सबका इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां दोनों खतरे से बाहर हैं. मुठभेड़ में तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं, इनके पास से अवैध असलहा भी बरामद हुए हैं. एक पिकअप भी बरामद हुई है जिससे ये मवेशियों को यहां से ले जा रहे थे. जल्द ही इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking