रामकोला/कुशीनगर। कुशीनगर के विधायक पी0 एन0 पाठक का बाबर के पहुँचना और उसके जनाजे में शामिल होने के बाद रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरही गाँव का मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। विधायक द्वारा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद रामकोला थाना प्रभारी निरीक्षक पर कार्यवाही हो गई है।
जबकि मृतक बाबर की पत्नी की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने 21 मार्च को चार आरोपियों अजीमुल्लाह, आरिफ ,सलमा तथा ताहिद के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 452 ,336, 308 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया और दो आरोपी आरिफ तथा ताहिद को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया तथा अन्य अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश देना शुरू कर दी। मृतका की पत्नी ने अपने पति के साथ हुए मारपीट को चुनावी रंजिश बताया है उसने तहरीर में लिखा है कि मेरे पति विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पी0एन0 पाठक के पक्ष में प्रचार किये और पी0एन0 पाठक की जीत पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटे। जो मेरे समाज के लोगों को अच्छा नहीं लगा और बदला लेने के नियत से उन पर हमला कर दिया। जिसमें मेरे पति को गंभीर चोटें आईं। संज्ञान में आने के बाद कुशीनगर के भाजपा विधायक पीएन पाठक ने मामले को गंभीरता से लिया। रेफर के बाद बाबर का इलाज लखनऊ में चल रहा था। पाठक अस्पताल पहुंचकर उसकी हालचाल जाने और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिये।लेकिन दुर्भाग्य रहा कि 25 मार्च को बाबर की मौत हो गयी।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…