News Addaa WhatsApp Group Join करें

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर तबका परेशान है – अभिषेक यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 1, 2023  |  7:43 PM

143 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर तबका परेशान है – अभिषेक यादव

कुशीनगर । समाजवादी पार्टी की देश बनाओ-देश बचाओ साइकिल यात्रा रविवार को हरका चौराहे पर पहुंची। युवा सपा नेता गुड्डू यादव के नेतृत्व में यहां यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का हरका चौराहे पर राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव समेत जनपद के पदाधिकारी का भब्य स्वागत कियाl लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि आज देश संकटों से गुजर रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर तबका परेशान है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। देश के संस्थान बेच कर कुछ चंद पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। समाजवादी साइकिल यात्रा का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शुकरुल्लाह अंसारी ने किया संचालन रामेश्वर कुशवाहा ने की! समाजवादी पार्टी के पडरौना सदर के विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी और बिशुनपुरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विक्रम यादव,कुशीनगर प्रभारी प्रत्याशी बंटी राव, पुर्व एमएलसी राम अवध यादव, राजेंद्र उर्फ मुन्ना यादव, विजेंद्र पाल उर्फ बबलू यादव,बनारसी यादव आदि लोगों ने संबोधित किया!

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस दौरान पडरौना विधानसभा अध्यक्ष परवेज अली,युवा सपा नेता गुड्डू यादव,पडरौना ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पाल, विजय शंकर शर्मा, विशाल यादव, महबूबा आलम,सयुम सिद्दीकी, किशोर यादव,कमलेश पांडेय, दिनेश कुशवाहा,जियाउल अहमद,राजेश यादव, सुरेंद्र यादव, राजपति पाल, कन्हैया शर्मा,सुजीत यादव,संतोष कुशवाहा राम लखन यादव,कैसर जमाल टीटु आदि लोग मौजुद रहे!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking