News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर: छात्रवृत्ति नही मिलने पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 20, 2022  |  3:53 PM

956 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: छात्रवृत्ति नही मिलने पर ABVP ने सौंपा ज्ञापन
  • आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की जल्द से जल्द जारी हो छात्रवृत्ति- शिवांक

फाजिलनगर/कुशीनगर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के श्री भगवान महावीर पी.जी. कालेज पावानगर- फाजिलनगर (महाविद्यालय इकाई) के तत्वाधान में अभाविप के प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख शिवांक बर्नवाल के नेतृत्व में प्राचार्य डॉ• ओमकार नाथ मिश्र जी को ज्ञापन दिया गया। सौपे हुए ज्ञापन में संगठन के लोगो ने जानकारी दी है कि शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले अधिकांश विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति अभी तक नहीं प्रदान किया गया है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति नहीं प्रदान किया जाएगा तो वे अपनी पढ़ाई आगे जारी नहीं रख पाएंगे। शिवांक ने कहा की महाविद्यालय में तमाम ऐसे विद्यार्थी है जो आर्थिक दृष्टि से बहुत कमजोर है।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

छात्रवृत्ति न मिलने पर उनकी पढ़ाई रुक जायेगा तथा उन्होंने प्राचार्य से बोला कि आप अपने स्तर से समाज कल्याण अधिकारी व जिला अधिकारी को इस विषय पर ध्यान देने हेतु आकर्षित करें अन्यथा छात्रवृत्ति नही आने पर उग्र आंदोलन होगा। जिसमे मुख्य रूप से नगर आंदोलन प्रमुख मनीष सिंह, नगर सह मंत्री शिखर, रजनीश, सरफराज, संजीव, आनंद आदि छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking