कसया/कुशीनगर। एचडीएफसी बैंक शाखा फाजिलनगर के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रविवार की रात में अपने ग्राहकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और वहां मौजूद ग्राहकों को बैंक के बिजनेस और बिशेषताओ को बताया गयाl
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त आरटीओ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि बैंक के सौजन्य से अपने बड़े उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर उनको सम्मानित किया करता हैl उन्होंने कहा कि बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए और कई कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय रहता हैl शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारी बैंक उपभोक्ताओं को सहूलियत के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे ग्राहकों को कोई लेन- देन में दिक्कत न हो, तथा हमारा प्रयास रहता है कि हमारे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना न करना पड़ेl इस दौरान 40 बड़े उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अंग वस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गयाl
कार्यक्रम की अध्यक्षता के पी सिंह व संचालन मजिबुल्लाह राही ने कियाl आभार मिथिलेश कुमार राव ने आये सभी अतिथियों और आगुंतकों के प्रति प्रकट किया l इस दौरान राजन शुक्ला, संजय मणि त्रिपाठी, बिजय यादव, दिबतेश, सौरभ,मोनू इराकी,विनय पांडेय, मिथलेश राव, सत्यप्रकाश राव, शमशाद खान, डिम्पल पांडेय,मनोज यादव, अमित राव आदि मौजूद रहेl
त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…
हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…