News Addaa WhatsApp Group Join करें

Fazilnagar News/फाजिलनगर: जनता को जवाब नहीं दे पा रहे विधायक, सपा के पक्ष में बोल रही जनता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 28, 2022  |  5:39 PM

1,370 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Fazilnagar News/फाजिलनगर: जनता को जवाब नहीं दे पा रहे विधायक, सपा के पक्ष में बोल रही जनता
  • स्वामी प्रसाद मौर्य को विधायक देखना चाहती है जनता

फाजिलनगर/कुशीनगर। लगातार दो बार से भाजपा के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा जनता को विकास, महंगाई, भ्राष्टाचार, वेरोजगारी और क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा को लेकर जवाब नहीं दे पा रहें। इस बार भाजपा ने उनके पुत्र को प्रत्याशी बनाया है। वे भी जनता के सवालों में उलझकर रह जा रहे। हर सवाल के जवाब में मोदी जी, योगी जी के लिए वोट की अपील करते देखे जा रहे। अपने पिता के विधायक रहते क्षेत्र की जनता से दूरी बनाने वाले पुत्र को आज जनता घेर रही है।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

जिला पंचायत के सदस्य लखीचंद यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष विपेंद्र यादव उर्फ विपिन कहते है कि भाजपा सरकार हो या विधायक इन्होंने क्षेत्र के विकास के क्रम में स्वास्थ्य और शिक्षा को चौपट कर दिया है, बेरोजगार उनका हक छीने जाने का आरोप लगा रहा, महंगाई के कारण गरीब के घर में स्वादिष्ट पकवान सपना हो गया है। महंगाई के किसान अपने बच्चों की शादी, पढ़ाई और दवाई को लेकर परेशान है। सड़के गढ्ढा मुक्त के जगह गढ्ढा युक्त हो गयी है। जो सड़के बनी है वह महीने के अंदर ही चौपट हो गयी। इससे बड़ा भ्राष्टाचार का उदाहरण क्या होगा। समाजवादी नेताओं ने कहा कि यह फाजिलनगर का सौभाग्य है कि प्रदेश के बड़े नेता स्वामी प्रसाद मौर्य यहां चुनाव लड़ने आये। जनता अपने प्रतिनिधि के रूप में स्वामी प्रसाद मौर्य को पाकर गौरवांवित हो रही।

जमीन पर भी आम आदमी के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कुछ ऐसी ही चर्चा है। फाजिलनगर के राजनैतिक चौक बघौचघाट मोड़ पर कुछ आम लोग पान के दुकान पर खड़े मिल गये। चुनाव है तो चर्चा स्वभाविक है, फिर क्या किसी ने वहां खड़े मोहन तिवारी नामक व्यक्ति से उनके गांव का हाल पूछ लिया फिर तो शुरू हो गया। एक एक कर सबने अपनी बात रखनी शुरू की। अधिकतर लोग नेता और वर्तमान विधायक और विधायक पुत्र भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा व स्वामी प्रसाद मौर्य की तुलना करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा और क्षेत्र के लिए अच्छा प्रतिनिधि बता चुनावी समीकरण की पूरी रूप रेखा बता दी। वहां मौजूद लोगों से मेरा उनका परिचय जानने की उत्सुकता बढ़ गयी। मैंने सबका नाम पूछ लिया। जिसमें अब्दुल्लाह, रमेश भारती, प्रभु चौहान, कपिलदेव सैनी, मोहन चौहान, मुन्ना सिंह, मनोज तिवारी, जय कुशवाहा बताया।

आगे कुछ लोग और आये तो कुछ चले गये। चर्चा शुरू ही रही। कुछ लोग भाजपा के पक्ष में भी दलील दी रहे थे, लेकिन प्रत्याशी के चेहरे के नाम पर आकर सभी अटक जा रहे थे। वैसे यह चुनाव है, फिर भी समीकरण और जनता का मूड 10 मार्च को ही पता चलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न
डोल मेला आयोजकों संग कोतवाली में बैठक सम्पन्न

त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध, थानाध्यक्ष हाटा, कुशीनगर। स्थानीय…

नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 
नगर पंचायत अध्यक्ष व सहयोगी को महिला व उसके पति ने दिया धमकी मुकदमा दर्ज 

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप व उनके सहयोगी सानू…

कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। एसबीएफसी फाइनेंस लिमिटेड के बकाया ऋण से जुड़े मामले में प्रशासन ने…

दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking