News Addaa WhatsApp Group Join करें

Fazilnagar News/फाजिलनगर: अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिये वरदान साबित होगा- डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 15, 2022  |  8:27 PM

532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Fazilnagar News/फाजिलनगर: अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिये वरदान साबित होगा- डॉ. रमापतिराम त्रिपाठी WhatsApp
Responsive image
  • नदवाविशुनपुर में चालीस लाख के लागत से निर्मित होने वाले स्व. कोमल राय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृत सरोवर का शिलान्यास देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कियाl

कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया व फाजिलनगर विकास खण्ड गांव नदवाविशुनपुर में बुधवार को लगभग चालीस लाख के लागत से निर्मित होने वाले स्व. कोमल राय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमृत सरोवर का शिलान्यास देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने किया l सांसद ने इस दौरान सम्बोधित करते हुऐ कहा कि गांवो में बनने वाले अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिये बरदान साबित होगा। हमारे देश की संस्कृति गांव में बसती हैं,प्रधानमंत्री ने गांव की तालाबों को विकसित करने का वीणा उठाया जिससे गांव के लोगो को सिंचाई के लिये सुगमता से जल उपलब्ध हो सके। इसके निर्माण से गांव के लोगों को स्वच्छ वातावरण में टहलने का अवसर भी प्राप्त हो सकेगा। युवाओं को तैराकी के क्षेत्र में भविष्य सवारने का अवसर मिलेगा। पिकनिक स्पॉट कब रुप मे भी विकसित किया जायेगा।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण के लिये तमाम प्रयास कर रही है जिससे लोगों को स्वस्थ रखा जाय। इसी के क्रम में चिन्हित गांवो में इस सरोवर का निर्माण कराया जा रहा है जिससे पशु पक्षियों सहित आम लोगों का आसानी से जल उपलब्ध हो सके। विशिष्ट अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि इस सरोवर के साथ अन्य तालाबों को भी ग्रामसभा द्वारा सुंदरीकरण कर किनारे पर बृक्ष लगाये जांय जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके। जल हैं तो जीवन हैं। जल के बिना जीवन संभव नहीं। हम सभी लोगो का कर्तव्य बनता हैं कि जल को बचाना चाहिये।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्रा, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल प्रधानसंघ के ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा,मुकुल तिवारी,रामाशीष सिंह बघेल,विनय तिवारी,दिग्विजय सिंह ने सम्बोधित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, विश्वविजय सिंह,मस्तराज सिंह,भाजपा नेता दुर्गेश राय, राणाप्रताप मिश्रा,नंदकिशोर पाण्डेय,विजय मिश्रा, अरविंद कुशवाहा,विजय सिंह,संजय श्रीवास्तव, विजयशंकर तिवारी,दिनेश सिंह,

मारकण्डेय प्रसाद,झुनेंद्र सिंह,दिनेश सिंह,हरेराम सिंह,दिनेश्वर गिरी सुरेन्द्र सिंह सहित भारी संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking