News Addaa WhatsApp Group Join करें

Fazilnagar News/कल्याणी भवन फाजिलनगर से भारत भ्रमण के लिए प्रस्थान किए सुनील कुशवाहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 25, 2022  |  6:30 PM

740 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Fazilnagar News/कल्याणी भवन फाजिलनगर से भारत भ्रमण के लिए प्रस्थान किए सुनील कुशवाहा WhatsApp
Responsive image

मल्लूडीह/कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के ग्रामसभा रहसु जनोवि पट्टी के ग्रामीण किसान विक्रमा कुशवाहा के 25 वर्षीय युवा सुनील कुशवाहा भारत भ्रमण के संकल्प को पूर्ण करने के लिए प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विश्व कल्याणी भवन फाजिलनगर ओम शांति आश्रम के प्रांगण से ब्रह्माकुमारी भारतीय दीदी, रूबी किन्नर समाज सेविका , कैम्पियरगंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी अखिलेश दुबे ,विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवानगी किये।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

यात्रा दौरान किसी तरह का बाधा न आये रूबी किन्नर समाज सेविका द्वारा 21,000 रुपये देकर अपने समस्त टीम के साथ आशीर्वाद दी।

रवानगी दौरान फाजिलनगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव रघुवीर ट्रेडर्स के प्रो. राजू भाई व अन्य सभी सम्मानित दुकानदार बंधु सुनील कुशवाहा को मालार्पण कर अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं अर्पित किए। यह यात्रा पूरे 18 माह में 29 राज्यों में समस्त भारत सायकिल द्वारा तय करेंगे तथा प्रत्येक 40 से 60 किलोमीटर पर विश्राम करते हुए आगे बढ़ेंगे। इस यात्रा की प्रेरणा यूटूबर साइकिल बाबा जी के द्वारा प्राप्त हुआ है जो समस्त भारत का भ्रमण किए हैं।

सुनील कुशवाहा इंटरमीडिएट करने के बाद आर्मी की तैयारी किए लेकिन सफल नहीं हो पाए तो अपना रास्ता देसी जुगाड़ अपनाकर अपने शरीर को पहलवान बनाकर पहलवानी करना व योग करना इनका रुचि बन गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य सहयोग ब्रह्मा कुमार सूरज भाई, आदर्श शिक्षक रविंद्र शर्मा , चंद्रप्रकाश मद्धेशिया , योगाचार्य धर्मेन्द्र प्रजापति ने डोर टू डोर सहयोग किये।

कुशीनगर में पहुचते ही कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांतमणि त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय , वन्दना ठाकुर , फूलवंती चौहान ने मालार्पण कर शुभकामनाएं दिये और आजका विश्राम स्थल यही रहा कल पुनः कारगिल दिवस पर कुशीनगर से गोरखपुर के लिए रवानगी होंगे।
स्वागत में उदयभान सिंह, अक्षयवर पांडेय , रामायण सिंह, जितेंद्र प्रजापति, चौकी इंचार्ज राकेश यादव , संतोष संगम ,आँचल रावत, जेपी रावत , विकास , अंकित , प्रभु ठाकुर व अन्य सभी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking