News Addaa WhatsApp Group Join करें

फाजिलनगर : शत्रुमर्दन प्रताप शाही बने साधन सहकारी समिति के सदस्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2023  |  5:17 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर : शत्रुमर्दन प्रताप शाही बने साधन सहकारी समिति के सदस्य WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर। बी-पैक्स सदस्यता अभियान के क्रम में शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर पंचायत फाजिलनगर अध्यक्ष शत्रुमर्दन प्रताप शाही को विकास खण्ड फाजिलनगर अंतर्गत साधन सहकारी समिति पिपरा रज्जब का सदस्य बनाया गया है ।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

उक्त से संबंधित शुल्क की राशि बी -पैक्स के खाते में जमा करायी गयी । नगर पंचायत अध्यक्ष श्री शाही को समिति के अध्यक्ष बैरिस्टर यादव ने सदस्यता दिलाई।इस दौरान अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलना चाहिए। अपर जिला सहकारी अधिकारी (कोऑपरेटिव) पीएन त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति सहकारी समिति को मजबूत बनाने की ओर अग्रसर है। जिसके लिए कई योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं। समिति का सदस्य बनकर लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

इस मौके पर एडीओ सहकारिता राजेश कुमार यादव, शाखा प्रबंधक सुनील कुमार, शुभम मिश्रा, सभासद जेपी सिंह, नसीम आलम, मोनू इराकी, चंदन पासवान, पिंटू सिंह, कमलेश वर्मा, राहुल सिंह,विवेक कुमार सिंह,रंजीत,रिंकू यादव,गुड्डू चौहान आदि सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल
ओमान में ड्रोन हमले के बाद हाटा का अमित लापता, परिवार बेहाल

हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…

उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उपजिलाधिकारी ने किया नगर भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हाटा, कुशीनगर। मंगलवार देर शाम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी ने पुलिस बल…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking