News Addaa WhatsApp Group Join करें

घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पिता ने सौंपी नामजद तहरीर

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Nov 13, 2025  |  6:48 PM

149 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, पिता ने सौंपी नामजद तहरीर

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित लक्ष्मीपुर ग्राम सभा में बीते बुधवार की रात लगभग आठ बजे के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में किसी धारदार हथियार से राहुल उर्फ काजू उम्र लगभग 22 बर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया l और घायल युवक को उपचार के लिए परिजन मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गए l जहाँ पर उपचार के दौरान युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है l घटना के वावत मृतक के पिता की तहरीर पर तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई l

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

मिली जानकारी के अनुसार थाना कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में बीते बुधवार बारह नवंबर की रात लगभग आठ बजे के दौरान किसी बात को लेकर राहुल उर्फ काजू उम्र लगभग 22 बर्ष पुत्र खुशहाल का गाँव के ही सुमंत उर्फ पारले पुत्र शुभकरन तथा खुबलाल पुत्र रामआसरे और राघवेंद्र व आकाश पुत्रगण खुबलाल से किसी बात को लेकर विवाद इतना गहरा गया l कि मार – पीट होने लगा इसी दौरान किसी के द्वारा धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के कारण राहुल उर्फ काजू पुत्र खुशहाल गंभीर रूप से घायल हो गया l और रात में ही परिजन द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कालेज गोरखपुर भर्ती कराया गया l जहाँ पर गुरुवार 13 नवंबर के दिन राहुल उर्फ काजू की मौत होने का मामला प्रकाश में आया l पुलिस द्वारा शव के अंत परीक्षण की कार्यवाही पूरी कराई गई l और घटना के वावत मृतक के पिता खुशहाल के द्वारा दिए गए नामजद तहरीर पर थाना कप्तानगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर तीन ब्यक्तियों क्रमशः खुबलाल पुत्र रामआसरे और राघवेंद्र व आकाश पुत्रगण खुबलाल इन तीनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछ – ताछ करते हुए घटना के वावत गहनता से जाँच कर जहाँ थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति व चौकी इंचार्ज मंसूरगंज पंकज कुमार सिंह द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है l

वहीं आरोपी सुमंत उर्फ पारले पुत्र शुभकरन की तलाश करते हुए पुलिस द्वारा कई जगहों पर दविस भी दी जा रही है l मौजुदा समय में गाँव के अंदर शांति का माहौल बना हुआ है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking