News Addaa WhatsApp Group Join करें

गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 रुपए का इनामिया अभियुक्त नाजिम दबोचा गया पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 10, 2025  |  5:51 PM

234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित ₹25,000 रुपए का इनामिया अभियुक्त नाजिम दबोचा गया पटहेरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पटहेरवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में नामजद व ₹25,000 के इनाम पर वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी जिले में चल रहे अपराध व वांछित अभियुक्तों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत की गई।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

बताते चलें कि थाना पटहेरवा पुलिस टीम ने अभियुक्त नाजिम पुत्र भूरा, निवासी बगीचे छोटे मियां, थाना गंज, जनपद रामपुर (उ.प्र.) को आज 10 नवंबर 2025 को मु.अ.सं. 122/2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्त पर ₹25,000 का पुरस्कार घोषित था।पुलिस के अनुसार, नाजिम इससे पहले कुशीनगर व रामपुर जनपदों में पशु क्रूरता, गोवध निषेध तथा आर्मस एकट सहित कई मुकदमों में नामजद रह चुका है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बोले थानाध्यक्ष विनय:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उत्तर में थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि “गैंगेस्टर और संगठित अपराध में लिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

क्या कहते हैं एसपी केशव कुमार :

“जनपद में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्रवाई जारी है। गैंग ऑपरेट करने वाले या अपराध कर कानून से भागने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कस रही है।” कुशीनगर में गैंग और संगठित अपराध का खात्मा हमारी प्राथमिकता है। फरार, इनामिया और वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज की गई है। संदेश साफ है — अपराध कर के बचना नामुमकिन है।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking