News Addaa WhatsApp Group Join करें

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से वाईक सवार युवक की मौत

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Jan 6, 2026  |  5:57 PM

376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से वाईक सवार युवक की मौत WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर। कप्तानगंज – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित जगदीशपुर चौराहे से पश्चिम में हेचरी के समीप में गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने से लगभग 35 वर्षीय युवक की मौत होने का मामला प्रकाश में आया है l सूचना पर पहुंची अहिरौली बाजार की पुलिस शव को अंत परीक्षण में भेज आवश्यक कार्यवाही में जुड़ गई l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

मिली जानकारी के अनुसार 06 जनवरी मंगलवार को अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत जगदीशपुर चौराहे से पश्चिम हेचरी के बगल में कप्तानगंज – पिपराइच मुख्य मार्ग पर दिन में लगभग दस बजे के दौरान गन्ना लदी हुई ट्रैक्टर ट्राला की चपेट में आने के कारण सर पर हेलमेट लगाए हुए वाइक सवार युवक का एक पैर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और गंभीर रूप से घायल युवक चीखने चिल्लाने लगा l घटना को देख कर आस पास के लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई l सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची अहिरौली बाजार की पुलिस द्वारा परिजनों को सूचित कर तत्काल एंबुलेंस जरिए घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी पिपराइच पहुँचाया गया l जहाँ पर चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को मृत घोषित कर दिये जाने पर पुलिस शव को अंतपरीक्षण के लिए भेज ट्रैक्टर सहित गन्ना लदी ट्राला को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जहाँ जुड़ गई l वहीं मृतक युवक की पहचान नगर पंचायत कप्तानगंज वार्ड नंबर सोलह हरिहर नाथ दक्षिणी निवासी आनंद दूबे उर्फ बिक्की उम्र 35 बर्ष पुत्र दीनानाथ दूबे के रूप में हुई l

आनंद दूबे अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे l घर के चिराग के मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और नगर पंचायत के इस वार्ड में गमों का बादल जहाँ छा गया l वहीं लगभग आठ महिना पहले अपने ससुराल में आई मृतक की पत्नी सहित माँ का रो रो कर हाल बेहाल है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking