Sunday, 29 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान दिवस पर विभिन्न बूथों का किया निरीक्षण, पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के दिए निर्देश• दहेज हत्या के मामले में दो वांछित गिरफ्तार• मतदाता पंजीकरण शिविर का आयोजन मठिया बुजुर्ग में, युवाओं के नाम जोड़े गए• भुजौली बाजार में विशेष मतदाता पंजीकरण शिविर, 100 से अधिक नाम जोड़े गए• जनपदीय अंताकक्षरी प्रतियोगिता में मोतीचक के छात्राओं ने जीता गोल्ड मेडल
Advertisement

गला कटने से विवाहिता की मौत , पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Ram Bihari Rao
Reported By: Ram Bihari Rao
May 6, 2025, 7:56 PM IST • अब तक 285 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक तैंतीस वर्षीय विवाहिता की गला कटने से मौत होने की जानकारी प्राप्त हुई है । मृतका के पिता ने मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पंचनामा के बाद कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी तथा मृतका के पति कुंदन को हिरासत ले लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद कुशीनगर के जटहा थाना क्षेत्र के ग्राम नरहरिया निवासी राजेंद्र गुप्ता ने अपनी पुत्री सुन्दरी का विवाह लगभग 11 वर्ष पूर्व रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दरपुर टोला – मलगहां निवासी जवाहिर गुप्ता के पुत्र कुंदन से किया था। जानकारी मिली है कि जवाहिर के तीन बेटों में बड़ा बेटा कुंदन बढ़ईगिरी का काम करता है। वह एक रोज पूर्व ही बिहार से आया। बीटू उम्र 8वर्ष,काजू उम्र 6 वर्ष उनकी दो बेटियां भी है। आठ रोज पूर्व उसकी पत्नी सुन्दरी अपने मायका से ससुराल आयी थी। मंगलवार को दिन के साढ़े ग्यारह बजे के लगभग किचन में धारदार हथियार से मृतका सुन्दरी का गला कटने की सभी को जानकारी हुई। परिवार के लोग तत्काल सुन्दरी को लेकर सीएचसी रामकोला पहुंचे। घर के किसी सदस्य ने मृतका के पिता को सूचना दी कि सुन्दरी की मृत्यु हो गई है। इसके बाद मायके वाले आनन-फानन में विवाहिता की ससुराल पहुंचे तो देखा कि सुन्दरी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसका गला कटा हुआ है।मृतका के पिता राजेंद्र गुप्ता द्वारा मायके वालों पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Advertisement

सूचना है कि पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में ले लिया है। मौके पर फारेसिंक टीम भी पहुंची थी। क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह ने जानकारी दी कि प्रकरण में सभी तथ्यों की गहनता से जानकारी कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Ram Bihari Rao

रिपोर्ट: रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें

कुशीनगर बिज़नेस डायरेक्टरी

WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi