News Addaa WhatsApp Group

गोलमाल भाग (दो): निर्माण के पहले ही रोग ग्रस्त हुआ जन आरोग्य केन्द्र हफूआ जीवन….मानक के विपरित हो रहा निर्माण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 1, 2023  |  3:22 PM

864 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोलमाल भाग (दो): निर्माण के पहले ही रोग ग्रस्त हुआ जन आरोग्य केन्द्र हफूआ जीवन….मानक के विपरित हो रहा निर्माण

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सेवरही विकाश खंड के ग्राम सभा हफुआ जीवन में निर्मित हो रहा जन आरोग्य केन्द्र निर्माण होने के पहले ही रोग ग्रस्त हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है इसके निर्माण में मानक के विपरित सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है,जिससे कभी भी यह केंद्र धराशाही हो सकता है। ग्रामीणों की नाराजगी का संदेश जिम्मेदार लोगो के कानो तक पहुंच चुका है, लेकिन कोई कार्यवाही शून्य के गर्व में है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

आपको बताते चले की सरकार की मंशा को धरातल पर पलीता लगाते हुए निर्माणकर्ता इस भवन के निर्माण में सफेद बालू ,दोयम दर्जा ईट प्रयोग कर निर्माण की दीवार को आखरी स्तह तक पहुंचा दिया गया,अब केवल छत लगाना बाकी है,लेकिन निर्माण के शुरुआत से ही स्थानीय लोगो द्वारा विरोध प्रगट किया गया,लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है तब स्थानीय जागरूक लोगो ने मीडिया का सहारा लेकर अपनी पीड़ा उठाई है,देखे अब क्या होता है?

हाफुआ जीवन निवासी जय श्री गोड, राजू रजक, बबलू गुप्ता,राजेश, महगू गोड ने प्रशासन और जनता द्वारा चुने गए जन प्रतिनिधियों से हफुआ जीवन में हो रहे जन आरोग्य केन्द्र के निर्माण में गोलमाल की स्थलीय निरीक्षण कर बीमार होने से पहले आरोग्य केंद्र को बचाने की मांग किया है, इन सबका आरोप है की मानक के विपरित जन आरोग्य केंद्र का निर्माण किया जा रहा है जिसे जनहित में जांच आवश्यक है।

क्या बोले उप जिलाधिकारी तमकुहीराज:

उपरोक्त प्रकरण के विषय में न्यूज अड्डा से उप जिलाधिकारी तमकुहीराज ब्यास नारायण उमराव ने बताया की शिकायते मिली है , जिसे सीएमओ कुशीनगर,डीपीआरओ द्वारा अपने स्तर से देखा जा रहा है,हम मीटिंग में हूं,खुद जांच कर अनियमितता मिलने पर आवश्यक कार्यवाही करुगा।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking