News Addaa WhatsApp Group Join करें

हो गए फेरे; भर गई मांग, कन्यादान के वक्त दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार..जानें पूरा मामला!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2021  |  10:39 AM

936 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हो गए फेरे; भर गई मांग, कन्यादान के वक्त दुल्हन ने शादी से कर दिया इंकार..जानें पूरा मामला! WhatsApp
Responsive image

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर एक दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया. इस दोनों पक्षों के बीच जमकर नोंकझोंक और हंगामा शुरू हो गया. हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. लेकिन मगर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप मढ़ते रहे. वहीं दुल्हन ने भी दूल्हे पक्ष पर जबरन धोखा देने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया है. इस दौरान किसी पक्ष ने पुलिस को कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

आपके लिए और..- छठ पूजा में घर लौट रही महिला के बैग से...

दरअसल, ये मामला अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक शादी समारोह के दौरान दूल्हे का खूब स्वागत हुआ, बारातियों ने खाना खाया, जयमाला हो गई, फेरे हो गए, मांग भराई तक हो गई पर जैसे ही मंडप में कन्यादान के समय हाथों में हल्दी लगाने के दौरान जैसे ही दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथों की उंगलियों पर पड़ी, दुल्हन के होश उड़ गए. दुल्हा के सीधे हाथ की तीन उंगलियां आगे से कटी थीं. इस दौरान हाथ की उंगलियां कटी देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया.

दूल्हे के हाथ की तीन उंगलियां कटी होने के चलते शादी टूटी: बता दें कि दूल्हा के हाथ की उंगलियां कटी देखकर दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दोनों पक्ष के बिचौलियों को बंधक बना लिया गया. इस दौरान दुल्हन ने आरोप लगाया कि उसे हाथ की कटी हुई उंगलियों के बारे में नहीं बताया गया, और सभी को धोखे में रखा गया. जबकि दूल्हे पक्ष का कहना था कि हाथ की उंगलियों के बारे में बताया गया था. उसके बाद ही शादी तय हुई. यही वजह है कि शादी का कार्यक्रम लगभग पूरा हो गया, लेकिन विदाई से इंकार कर दिया गया है.

पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच कराया समझौता: इस मामले में हंगामे होने पर मामले की सूचना मिलने पर लोकल पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस दौरान पुलिस ने तुरंत पहुंच कर बिचौलियों को मुक्त कराया और दोनों पक्षों को बिठाकर बातचीत की. वहीं, स्थानीय गांव प्रधान की मौजूदगी में समझौता हुआ. जहां वधूपक्ष को 12 हजार रुपए वापस किए गए. इसके बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई. थानाप्रभारी ने बताया कि कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है. किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी
नारायणी के उफान से टूटा तटबंध, बाढ़ के बीच ग्राउंड जीरो पर उतरे योगी

हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…

नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार
नारायणी का जलस्तर घटा, दियारा में दुश्वारियां बरकरार

5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…

डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking