News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर जंक्शन पर एंटी-थीफ्ट टीम की बड़ी कार्रवाई, शातिर लुटेरा गिरफ्तार प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में सफलता

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 31, 2025  |  2:51 PM

269 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर जंक्शन पर एंटी-थीफ्ट टीम की बड़ी कार्रवाई, शातिर लुटेरा गिरफ्तार प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में सफलता WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जीआरपी गोरखपुर की एंटी-थीफ्ट टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर/लुटेरे को दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी का पर्स तथा 700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक रेलवे सेक्शन गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (IPS) तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार (PPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई से यात्रियों में राहत की भावना है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बताते चलें कि दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे स्टेशन के यात्री हाल के सामने पश्चिमी वाहन स्टैंड के पास चोरी का पर्स बेचने की फिराक में बैठा है। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के निर्देशन में उ0नि0 शमसीर अहमद, उ0नि0 दिग्विजय सिंह परमार, हे0का0 आशुतोष मिश्रा, का0 संकठा प्रसाद, का0 प्रदीप चौहान और का0 अरविन्द यादव ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. रमजान उर्फ सोनू (20 वर्ष), पुत्र मो. अनीश, निवासी शहीद अब्दुल्लाह नगर, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर के रूप में हुई। जिसके पास सेचोरी का एक पर्स,सात सौ रुपये नकद की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई और आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

पुलिस के पूछताछ में कुछ चौंकाने वाला खुलासा हुआ हैं।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर सो रहे यात्रियों के बैग, पर्स व मोबाइल चोरी करता है और आसानी से मिलने वाले लोगों को औने-पौने दाम पर सामान बेच देता है। उसने यह भी कबूल किया कि अक्सर खर्च के लिए चोरी को ही अपना साधन बनाकर स्टेशन आता था।

प्रभारी निरीक्षक की सक्रियता से यात्रियों को राहत :

स्टेशन पर लगातार गश्त, सादे वेशभूषा में एंटी-थीफ्ट टीम की तैनाती और त्वरित कार्रवाई से जीआरपी की यह सफलता यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देती है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राप्त इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking