News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर जीआरपी का बड़ा धमाका, 15.690 किलो गांजा के साथ तीन अंतर प्रांतीय तस्कर दबोचे गए “एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र की पैनी नजर और अनुज कुमार सिंह की रणनीति से ध्वस्त हुआ तस्करी गिरोह”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 23, 2025  |  3:03 PM

399 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर जीआरपी का बड़ा धमाका, 15.690 किलो गांजा के साथ तीन अंतर प्रांतीय तस्कर दबोचे गए “एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र की पैनी नजर और अनुज कुमार सिंह की रणनीति से ध्वस्त हुआ तस्करी गिरोह”

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर में तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र की सख्त निगरानी में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों से 15.690 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.60 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अभिषेक कुमार मिश्र, धीरज कुमार पाल और आलोक कुमार के रूप में हुई है। तीनों बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गैंग बनाकर गोपालगंज से गांजा खरीदते और दिल्ली व राजस्थान में ऊंचे दामों पर बेचते हैं। तीनों पर गोरखपुर व राजस्थान में पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, विनोद कुमार, सत्यम दूबे, एएसआई दिनेश यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा, गुरू प्रसाद कन्नौजिया, धीरेन्द्र प्रताप सिंह तथा कांस्टेबल विपिन यादव, देवेन्द्र यादव और सत्यबीर सिंह शामिल रहे।

एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर उन्हें 5000 रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि “ऐसी कार्यवाही से अपराधियों में खौफ और आम यात्रियों में विश्वास दोनों बढ़ेगा।”

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking