खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय के प्रयास से परिवहन विभाग ने नगर व क्षेत्रवासियों के लिए प्रत्येक दिन गोरखपुर जाने के लिए रोड़वेज बस की सौगात दी है। इस सुविधा से प्रत्येक दिन गोरखपुर और दिन में ही कार्य समाप्त कर घर लौटने वालों को काफी सहूलियत मिलेगी।
शनिवार को खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने खड्डा नगर के महाराणा प्रताप चौक पर पार्टी नेताओं के साथ खड्डा से गोरखपुर जाने वाली रोड़वेज बस का हरी झंडी दिखाकर एवं खुद सवारी बनकर सफर कर उद्घाटन किया। प्रतिदिन यह रोड़वेज बस महाराणा प्रताप चौक पर सुबह 7 बजे चलकर नौरंगिया- परतावल होते हुए 10 बजे तक गोरखपुर रोड़वेज बस अड्डा पर पहुंचेगी और गोरखपुर से सायं 6 बजे से चलकर सायं 9 बजे तक उसी रुट से खड्डा नगर में पहुंचेगी। इस रोड़वेज बस सेवा शुरू हो जाने से गोरखपुर जाने के लिए मरीजों, छात्रों एवं गोरखपुर में मुकदमा की पैरवी करने वाले वादकारियों सहित व्यापारी समाज को लाभ मिलेगा।
उद्घाटन अवसर पर पूर्व चेयरमैन डा.निलेश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, धीरज सिंह, चन्द्र प्रकाश तिवारी, मनोज जायसवाल, आलोक तिवारी, विजय कन्नौजिया, प्रदीप गुप्ता, आनंद सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…