News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 99.09 लाख रुपये बरामद, बिहार ले जा रहा युवक गिरफ्तार जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की अगुवाई में बड़ी कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 7, 2025  |  7:06 PM

293 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 99.09 लाख रुपये बरामद, बिहार ले जा रहा युवक गिरफ्तार जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह की अगुवाई में बड़ी कार्यवाही WhatsApp
Responsive image

गोरखपुर । रेलवे सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर 99 लाख 9 हजार रुपये की संदिग्ध रकम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह पूरी कार्रवाई गोरखपुर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई, जिन्होंने टीम का संचालन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे गोरखपुर विनोद कुमार के निर्देशन में, बिहार विधानसभा चुनाव और यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 07 नवंबर 2025 को जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर चेकिंग के दौरान युवक को दबोचा।चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक मुकुन्द माधव, पुत्र संजय कुमार, निवासी वार्ड-14 रामचरन टोला, मोकामा, पटना (बिहार) के पास से आसमानी नीले रंग के ट्रॉली बैग में नोटों से भरी गड्डियां बरामद कीं। गिनती में कुल ₹99,09,000/- (निन्यानवे लाख नौ हजार रुपये मात्र) पाए गए।युवक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और ना ही धनराशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब दे पाया।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह रकम गोरखपुर के बरगदवा इलाके से लेकर बिहार जा रहा था। संदेह के आधार पर पूरी रकम जब्त कर ली गई है। आयकर विभाग के उप निदेशक (जांच) यूनिट–गोरखपुर को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस बड़ी बरामदगी का श्रेय जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह को दिया जा रहा है, जिनके नेतृत्व में त्वरित, सतर्क एवं प्रभावी पुलिसिंग का परिचय मिला।

बरामदगी करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में जीआरपी टीम थाना गोरखपुर प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह,. उ0नि0 अरविन्द कुमार वर्मा, हे0का0 सुबेदार विश्वकर्मा, हे0का0 बब्लू कश्यप, हे0का0 आकाश सिंह,हे0का0 कमलेश कन्नौजिया,का0 सुधीर यादव,का0 सत्यवीर सिंह,का0 जयप्रकाश यादव
आरपीएफ टीम – गोरखपुर पोस्ट निरीक्षक दशरथ प्रसाद,उ0नि0 अमित कुमार उपाध्याय,उ0नि0 प्रियंका सिंह,एसएआई बृजराज सिंह, का0 निर्भय सिंह
, का0 हरिगोपाल गुप्ता,का0 अजय गौड़
,का0 मनोज पासवान
,सीआईबी टीम – गोरखपुर,ए एस आई लक्ष्मी शंकर यादव, हे0का0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह,का0 धीरज कुमार सिंह,का0 सुनील यादव की अहम भूमिका रही।

यह कार्रवाई रेलवे पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का बड़ा उदाहरण है, खासकर चुनावी सीजन में अवैध कैश मूवमेंट पर कड़ी निगरानी की दृष्टि से इसे महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking