News Addaa WhatsApp Group Join करें

गोरखपुर: 61 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक,166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की भी उपाधि

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2024  |  9:21 PM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखपुर: 61 मेधावियों को मिलेगा स्वर्ण पदक,166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की भी उपाधि WhatsApp
Responsive image
  • 43वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति करेंगी सम्मानित

गोरखपुर (शाश्वत राम तिवारी)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 43वें दीक्षांत समारोह में महामहिम कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल,मुख्य अतिथि एडलवाइस म्यूचुअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता,विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहेंगी। दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर कुलपति प्रो० पूनम टंडन ने कहा कि विश्ववविद्यालय के दीक्षांत समारोह में महामहिम कुलाधिपति तथा अतिथियों का गुरु गोरक्षनाथ की पावन धरती पर भव्य स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति ने कहा कि यह समारोह विद्यार्थियों एवं बच्चों का है। हमारी कोशिश है उनकी बढ़-चढ़ के भागीदारी सुनिश्चित की जाए। कुलपति प्रो० पूनम टंडन के नेतृत्व में दीक्षा भवन में आयोजित होने वाले दीक्षा समारोह का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। गुरुवार को पूर्वाभ्यास में महामहिम की भूमिका में प्रो०नंदिता सिंह रहीं। मुख्य अतिथि की भूमिका में प्रो० सुधा यादव तथा विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगेंद्र उपाध्याय की भूमिका में प्रो० गोपाल प्रसाद तथा उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की भूमिका में प्रो० बीना बत्रा कुशवाहा रही। पूर्वाभ्यास की शुरुआत में कुलपति प्रो० टंडन कुलाधिपति वाटिका गयी। उसके बाद एनसीसी के कैडेट्स के द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व प्रो० विनीता पाठक ने किया। विद्वत यात्रा निकाली गयी तथा पदक विजेताओं ने पदक प्राप्त करने का पूर्वाभ्यास किया।

आपके लिए और..- तमकुही रोड रेलवे स्टेशन गोलीकांड: दो और नामजद आरोपी गिरफ्तार,...

166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि

इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 166 शोधकर्ताओं को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। जिसमें 70 छात्राएं तथा 96 छात्र शामिल है।
सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में सत्र 2023-24 में 87,359 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधि प्रदान की जाएगी जिसमें 57,723 छात्राए (66.08%) शामिल है। इसमें विश्वविद्यालय परिसर के 6793 तथा महाविद्यालयों के 80566 विद्यार्थी शामिल है।

महामहिम करेंगी विश्वविद्यालय के 75 वर्ष पर लोगो का लोकार्पण

दीक्षांत समारोह में महामहिम राज्यपाल द्वारा विश्व विद्यालय के 75 वर्ष की शैक्षणिक यात्रा पर बनाए गए एक लोगो का भी लोकार्पण किया जायेगा। दीक्षा समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकर्तीयो तथा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की भागीदारी भी होगी। महामहिम कुलाधीपति की प्रेरणा से विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गावों में संचालित बेसिक और माध्यमिक के विद्यालयों में प्रतियोगिताओ का चार संवर्गों में चित्रकला, भाषण एवं कहानी कथन में आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओ के विजेता बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

पहली बार परिधान में होगा दीक्षांत समारोह

दीक्षांत समारोह में शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के लिए परिधान निर्धारित की गई है। शिक्षकों के लिए ऑफ व्हाइट कुर्ता पजामा तथा शिक्षिकाओं के लिए ऑफ वाइट साड़ी का चयन किया गया है। इसके साथ ही छात्रों के लिए व्हाइट कुर्ता पजामा तथा छात्राओं के लिए येलो साड़ी के साथ रेड ब्लाउज परिधान तय किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार
तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री को गोली मारने का एक आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा…

एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव
एलएल.एम. में कांस्य पदक हासिल कर गोरखपुर की बेटी सौम्या गिरि ने बढ़ाया परिवार का गौरव

गोरखपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के पंचम दीक्षांत समारोह में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking