गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह कर रहे हैं। अभियान के तहत उन संवेदनशील स्थानों पर विशेष फोकस किया जा रहा है, जहां अक्सर ट्रेनों पर पत्थरबाजी, झपट्टा मारकर मोबाइल गिराने या चोरी की घटनाएं सामने आती रही हैं।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के निर्देशन में जीआरपी टीम द्वारा रेलवे ट्रैक के आसपास बसे इलाकों, प्लेटफॉर्म और ट्रेन गुजरने वाले संवेदनशील बिंदुओं पर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्थानीय युवाओं और बच्चों को विशेष रूप से समझाया जा रहा है कि ट्रेनों पर पत्थर फेंकना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि इससे यात्रियों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।
अभियान के दौरान यह भी बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन में मोबाइल या अन्य कीमती सामान का उपयोग करते समय सतर्क रहें, ताकि झपट्टा मारने वाले अपराधियों से बचा जा सके। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत जीआरपी या रेलवे पुलिस को देने की अपील की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी या यात्रियों को नुकसान पहुंचाने की किसी भी घटना को गंभीरता से लिया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जीआरपी का यह अभियान यात्रियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…
कुशीनगर/गोरखपुर। करीब 15 लाख रुपये के भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के बदले 10…
गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…