News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुरवलिया बाजार: सड़क पर जल जमाव से गुरवलिया के लोगो को कब मिलेगा निजात, संक्रमण का खतरा

सुनील नीलम

Reported By:

Aug 9, 2024  |  1:33 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुरवलिया बाजार: सड़क पर जल जमाव से गुरवलिया के लोगो को कब मिलेगा निजात, संक्रमण का खतरा WhatsApp

गुरवलिया बाजार। गुरवलिया मेन रोड से होकर देवीपुर जाने वाली सड़क पर विगत कही महीनो से सड़क पर जलजमाव हुआ है। जिस पर ग्रामीणों को चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लंबे समय से सड़क पर पानी की जल जमाव के वजह से बीमारी होने का खतरा मंडरा रहा है। मेन रोड होने के वजह से गांव के अधिकांश लोगों का आना-जाना इसी रोड से होता है। इसी सड़क से पढ़ने वाले बच्चे भी जल जमाव से होकर जाते हैं परिजनों को हमेशा डर सताता रहता है कि कहीं हमारे बच्चे संक्रमण का शिकार ना हो जाए। लेकिन जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी से पाला झाड़ लिया है।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हमेशा इस गांव में लोगों के रिश्तेदार भी आते जाते हैं। जब गांव में इस सड़क पर जल जमाव देखते हैं तो बिना गाली दिए हुए नहीं जाते हैं। कई बार इस पानी में गिरने के वजह से लोगों को हल्की फुल्की चोटे भी आई है। पूरे गांव में कहीं भी नाली का निर्माण नहीं हुआ है जिसके वजह से बारिश का पानी या घर का पानी हो सड़क पर ही लगता है धूप हो या बरसात का मौसम हो हमेशा जल जमाव बना रहता है। गांव में काम होगा धागा बराबर और सरकारी पैसा निकाला जाएगा बांस बराबर। पैसा निकलने में अधिकारियों की भागीदारी भरपूर होती है। गांव के अगर प्रधान चाहा होता तो पूरे गांव में नाली का निर्माण कर देता। जिससे लोगों को इतना दिक्कत नहीं उठाना पड़ता। यहां गांव सरकार की योजनाओं से कोसों दूर है। अगर गांव के कोई व्यक्ति अधिकारियों से शिकायत भी करता है तो अधिकारी भी आते हैं और प्रधान के उस कमरे में मिलकर चले जाते हैं। जिससे प्रधान की मनोबल बढ़ा हुआ है। पूरे गांव की सड़कों पर जल जमाव गंदा पानी से भरा हुआ है। गांव के कई बार लोगों के द्वारा उच्च अधिकारियों से शिकायत किया गया लेकिन कोई सुध नहीं लिया जाता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking